9 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jharkhand Election: राज्य में चुनाव प्रचार थमा, राहुल गांधी ने अंतिम दिन लगाया आरोप, मोदी सरकार झारखंड के खिलाफ…

Rahul Gandhi: झारखंड में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रांची में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा ये विचारधारा की लड़ाई है।

3 min read
Google source verification

रांची

image

Ashib Khan

Nov 18, 2024

Jharkhand Election: झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Election) के दूसरे चरण में 38 सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा। वहीं चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने रांची में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी (Narendra Modi) और बीजेपी पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा ये विचारधारा की लड़ाई है। एक तरफ: INDIA गठबंधन है, जो संविधान की रक्षा कर रहा है। दूसरी तरफ: BJP-RSS के लोग हैं, जो संविधान पर आक्रमण कर रहे हैं। हम देश में जातिगत जनगणना करवाएंगे और देश को बताएंगे कि यहां किसकी कितनी भागीदारी है।

‘1.36 लाख करोड़ रुपया मोदी सरकार नहीं दे रही’

राहुल गांधी ने कहा हम झारखंड में जातिगत जनगणना कराएंगे, आरक्षण पर 50% की सीमा को हटाएंगे, राज्य में ST वर्ग को 28%, SC वर्ग को 12% और OBC वर्ग को 27% का आरक्षण देंगे। झारखंड का 1.36 लाख करोड़ रुपया मोदी सरकार नहीं दे रही है। मोदी सरकार झारखंड के खिलाफ काम कर रही है। ये पैसा अडानी या नरेंद्र मोदी का नहीं है, ये झारखंड की जनता की शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास पर खर्च होने वाला पैसा है। ये पैसा झारखंड को मिलना चाहिए था, जिसे मोदी सरकार ने नहीं दिया और ये बात यहां की जनता को पता चलनी चाहिए।

‘BJP की सोच आदिवासियों के खिलाफ है’

कांग्रेस नेता ने कहा BJP की सोच आदिवासियों के खिलाफ है। झारखंड के मुख्यमंत्री को अरेस्ट किया गया। उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की गई, उनपर झूठे आरोप लगाए गए, लेकिन वो पीछे नहीं हटे। झारखंड के मुख्यमंत्री के खिलाफ ये सब इसलिए किया गया, क्योंकि वो आदिवासी हैं। उन्होंने कहा देश में मोदी सरकार द्वारा नोटबंदी की गई, गलत GST लागू की गई, जिससे स्माल-मीडियम साइज़ बिजनेस ख़त्म हो गए। नोटबंदी और GST छोटे व्यापारियों को ख़त्म करने का हथियार हैं। नरेंद्र मोदी ने यह सब इसलिए किया, ताकि रोजगार देने वाले छोटे व्यापारी ख़त्म हो जाएं और अडानी-अंबानी चीन का माल यहां बेच सकें। देश में रोजगार पैदा करना बहुत मुश्किल हो गया है, क्योंकि छोटे व्यापारियों के लिए बैंक के दरवाजे बंद हैं और अरबपतियों के लिए खुले हैं। मोदी सरकार ने चंद अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया, लेकिन किसानों और छोटे व्यापारियों का एक रुपए भी कर्ज माफ नहीं किया।

‘PM आज तक मणिपुर नहीं गए’

उन्होंने कहा कि मणिपुर में हिंसा शुरू हुए एक साल से ज्यादा हो गए, लेकिन हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री आज तक मणिपुर नहीं गए। मैं मणिपुर गया हूं, मैंने अपनी आंखों से देखा है कि वहां क्या हो रहा है। मणिपुर में हिंसा रोकने के लिए हमारा सरकार को पूरा समर्थन है, लेकिन सरकार हिंसा नहीं रोक रही है। हमने 'भारत जोड़ो यात्रा' में बताया था कि अगर आप नफरत फैलाएंगे तो आग लगेगी, यही आज मणिपुर में हो रहा है। 

‘फ्री की योजना गलत शब्द है’

राहुल गांधी ने कहा जब अरबपतियों का लाखों-करोड़ों रुपया माफ हो जाता है तो मीडिया नहीं कहता ये फ्री की योजना है। मीडिया इसे देश का विकास बताता है। वहीं जब हम किसानों, महिलाओं को पैसा देते हैं तो मीडिया कहता है- ये फ्री की योजना है। ये फ्री की योजना बिल्कुल गलत शब्द है। देश में आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों की सही आबादी और भागीदारी कोई नहीं जानता। जब मैं मीडिया, कॉर्पोरेट, ज्यूडीशरी या बड़े अस्पताल देखता हूं..तो उनके मालिकों या मैनेजमेंट की लिस्ट में मुझे दलित, आदिवासी या पिछड़े वर्ग के लोग नहीं दिखते।हम पता लगाना चाहते हैं कि हिंदुस्तान के पावर स्ट्रक्चर में ये लोग कहां हैं?  उनकी देश चलाने में कितनी भागीदारी है, हम इसका जवाब चाहते हैं। जातिगत जनगणना का यही मकसद है। 

‘हम फेक प्रॉसेस के खिलाफ हैं’

राहुल गांधी ने कहा किसी काम को करने के लिए सही प्रक्रिया का पालन करना और उसे तोड़ना दो अलग चीजें हैं। मुंबई एयरपोर्ट को मैनेज करने वाली संस्था पर CBI जांच होती है, ED-IT का दबाव होता है। उसे डराया-धमकाया जाता है और फिर उनसे एयरपोर्ट छीनकर अडानी को दे दिया जाता है। देश के पोर्ट, एयरपोर्ट, डिफेंस इंडस्ट्री एक ही व्यक्ति को सौंप दिए जाते हैं। ये ड्यू प्रॉसेस यानी सही प्रक्रिया नहीं है, ये चोरी है। हम मानते हैं कि देश में बड़े बिजनेसमैन की जगह है, लेकिन हम यह स्वीकार नहीं करेंगे कि सिर्फ इनकी ही जगह होगी। हम यह भी स्वीकार नहीं करेंगे कि एक अरबपति को देश का पूरा धन सौंपा जा रहा है। हम ड्यू प्रॉसेस के खिलाफ नहीं हैं। हम फेक प्रॉसेस के खिलाफ हैं।

यह भी पढ़ें-Jharkhand Election: हेमंत सोरेन से लेकर बाबूलाल मरांडी तक…दूसरे चरण में इन दिग्गजों की साख दांव पर