
Jharkhand Election: झारखंड विधानसभा (Jharkhand Assembly Election) के दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने झारखंड के जामताड़ा में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और बीजेपी (BJP) पर निशाना साधा। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि बीजेपी के लोग कहते है कि कांग्रेस पार्टी ने देश ने लिए क्या किया? कांग्रेस पार्टी ने देश में आईआईटी (IIT), AIIMS, इंजीनियरिंग कॉलेज बनाए और विकास के कई सारे काम किए। इन्हीं स्कूल, कॉलेज में BJP के लोग पढ़े और आज हम से पूछते हैं कि कांग्रेस पार्टी ने क्या किया। कांग्रेस पार्टी ने देश को संविधान दिया। अगर हमने ये सब न किया होता, तो आज नरेंद्र मोदी जिस कुर्सी पर बैठे हैं, वो वहां न होते।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जनता के हाथ में वोटिंग का अधिकार दिया है। पूर्व पीएम राजीव गांधी ने युवाओं के लिए मताधिकार आयु 18 साल कर दी। कांग्रेस ने आपके हाथ में विकेंद्रीकरण कर सत्ता दी। इस दौरान खरगे ने झारखंड के लिए इंडिया गठबंधन की सात गारंटियों का भी जिक्र किया।
जनसभा को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि झारखंड को 1,36,000 करोड़ रुपए मिलना चाहिए, लेकिन BJP की सरकार ये पैसा नहीं दे रही है। नरेंद्र मोदी जी (Narendra Modi) आपने जो पैसे लिए हैं, उसे झारखंड को वापस कर दीजिए। क्योंकि यह झारखंड की जनता का पैसा है, ये आपका पैसा नहीं है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने सबका साथ-सबका विकास और अच्छे दिन की बात कही थी। लेकिन जनता ने अच्छे दिन के इंतजार में बेहतरीन दिन भी गंवा दिए हैं। इसलिए हमें डरना नहीं है, एक होकर देश को बचाना है। खरगे ने कहा कि बीजेपी हमारे लिए मुसीबतें खड़ी कर रही है। कल राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर में देरी कराई, आज मेरे हेलीकॉप्टर में देरी हुई। मैं, राहुल कैबिनेट मंत्री का पद रखते हैं, लेकिन हमें एयरपोर्ट के आरक्षित लाउंज में जाने की अनुमति नहीं दी गई।
झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 43 सीटों पर 13 नवंबर को वोटिंग हो गई वहीं अब दूसरे चरण में 38 सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।
Published on:
16 Nov 2024 02:50 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
