15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झारखंड भर्ती विवाद में हाईकोर्ट ने सरकार को दिया 2 दिन का समय, 18 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

झारखंड हाईकोर्ट ने JPSC और JSSC CGL समेत 4 बड़ी भर्ती परीक्षाओं के मामले में राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए 2 दिन का समय दिया है। अगली सुनवाई 18 सितंबर को होगी। पढ़ें पूरी खबर...
2 min read
Google source verification
jharkhand student protest

झारखंड छात्र आंदोलन (फोटो- ANI)

Jharkhand High Court: झारखंड के हजारों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। JPSC, JSSC CGL, CDPO और फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती परीक्षाओं के विज्ञापनों को रद्द करने से जुड़ी याचिकाओं पर झारखंड हाईकोर्ट में अहम सुनवाई हुई। अदालत ने राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए सिर्फ 2 दिन का समय दिया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 18 सितंबर को होगी। साथ ही इस मामले में दो और लोग गिरफ्तार हुए हैं।

सरकार की 4 हफ्ते की मांग खारिज, 2 दिन की मोहलत

मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान राज्य सरकार का पक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता मीनाक्षी अरोड़ा ने रखा। सरकार ने कोर्ट से मामले में विस्तृत जवाब पेश करने के लिए चार सप्ताह का समय मांगा था। हालांकि, हाईकोर्ट ने इतना लंबा समय देने से साफ इनकार कर दिया और केवल दो दिनों का समय दिया। इसके साथ ही कोर्ट ने सरकार को आज ही सीलबंद लिफाफे में अपनी स्टेटस रिपोर्ट जमा करने का आदेश दिया।

पुराना अंतरिम आदेश रहेगा लागू

कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस मामले में पहले से जारी अंतरिम आदेश फिलहाल जारी रहेगा। इसका मतलब है कि भर्ती परीक्षाओं के विज्ञापन रद्द करने से जुड़े अंतिम फैसले पर रोक बनी रहेगी और कोई भी अंतिम निर्णय 18 सितंबर को होने वाली अगली सुनवाई के बाद ही लिया जाएगा।

18 सितंबर सुबह 10:30 बजे फिर होगी सुनवाई

हाईकोर्ट ने इस बहुचर्चित मामले की अगली तारीख 18 सितंबर तय की है, जहां सुबह 10:30 बजे से फिर सुनवाई शुरू होगी। JPSC संयुक्त सिविल सेवा, JSSC CGL-2023, CDPO और खाद्य सुरक्षा अधिकारी (Food Safety Officer) जैसी प्रमुख परीक्षाओं के रद्द होने से प्रभावित हजारों अभ्यर्थियों की निगाहें अब कोर्ट के आने वाले फैसले पर टिकी हुई हैं।

JSSC-CGL परीक्षा में कथित गड़बड़ी पर दो और लोग गिरफ्तार

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही CID ने JSSC-CGL 2023 मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तारियों के बाद इस मामले में अब तक पकड़े गए आरोपियों की संख्या 13 हो गई है। इसी दौरान JPSC की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के मामले में भी CID ने रांची के एक कोचिंग सेंटर संचालक को गिरफ्तार किया है।

JSSC-CGL मामले में दिलीप पासवान गिरफ्तार

अधिकारी के मुताबिक, बिहार के जमुई जिले के रहने वाले 41 वर्षीय दिलीप कुमार पासवान को JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितताओं के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने परीक्षा में शामिल कई उम्मीदवारों को अनुचित फायदा पहुंचाने में मदद की थी। पासवान की गिरफ्तारी के साथ JSSC-CGL 2023 मामले में CID की कार्रवाई में अब तक 13 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

JPSC मामले में 20 से ज्यादा गिरफ्तारियां

JSSC-CGL मामले के अलावा CID JPSC की ओर से आयोजित भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की भी जांच कर रही है। इसी जांच के तहत रांची के एक कोचिंग सेंटर संचालक को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अब तक 20 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरफ्तार लोगों में JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते भी शामिल हैं।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग