भाजपा की ओर से भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश होती रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची, गढ़वा, गुमला में बड़ी सभा कर हेमंत सरकार को घेरा। धर्मांतरण और बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे को भाजपा ने जमकर भुनाया। इससे वह हिन्दू वोटों के ध्रुवीकरण में सफल हो सकती है। इंडिया गठबंधन के लिए स्टार प्रचारक हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन ही रहे। उन्होंने विकास और कल्याणकारी योजनाओं के साथ गारंटियों को मुद्दा बनाया जिनमें मंइयां योजना के तहत 1000 रुपए देने, जीतने पर राशि को 2500 रुपए करना, बिजली बिल माफ, स्कॉलरशिप, 25 लाख लोगों को घर देने जैसे वादे शामिल हैं।