12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोशीमठ का मौसम बदला, बारिश हुई तो बढ़ेगा खतरा प्रशासन चिंतित, अमित शाह ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक

Joshimath Weather Update जोशीमठ का मौसम लगातार खराब हो रहा है। जोशीमठ के आसमान पर बादल छाए हुए हैं। उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, जोशीमठ में 12 से 14 जनवरी तक बारिश होगी। जोशीमठ में राहतकर्मी इस सूचना के बाद बैचैन हैं। उधर गृहमंत्री अमित शाह आज थोड़ी देर में जोशीमठ संकट पर एक उच्चस्तरीय बैठक करने जा रहे हैं।

2 min read
Google source verification
joshimath_weather.jpg

जोशीमठ का मौसम बदला, बारिश हुई तो बढ़ेगा खतरा प्रशासन चिंतित, अमित शाह ने बुलाई बैठक

उत्तराखंड के जोशीमठ में हालात बद से बदतर हो रहे हैं। जोशीमठ भू-धंसाव पीड़ितों के लिए इस वक्त राहत कार्य चल रहा है। जिला प्रशासन जहां लोगों की मदद में जुटा हुआ है वहीं जोशीमठ का बदलता मौसम राहत कार्य में जुटे लोगों की परीक्षा लेने में जुट गया है। मौसम विभाग (IMD) ने उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। Joshimath के ऊपरी इलाकों में Snowfall का असर देखा जा सकता है।मौसम विभाग का अलर्ट है कि, जोशीमठ और गढ़वाल समेत कई इलाकों में 12 से 14 जनवरी तक बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुुसार आज गुरुवार सुबह उत्तराखंड के गंगोत्री धाम और हिमाचल प्रदेश के शिमला के नारकंडा भारी बर्फबारी हुई। बर्फ की मोटी चादर दूर—दूर तक बिछ गई। ऐसे में अगर मौसम विभाग की बारिश की भाविष्यवाणी सही हो गई है तो जोशीमठ में खतरा और बढ़ जाएगा। संभावना है कि, दरारें और गहरी हो सकती हैं। जोशीमठ में बढ़ते खतरा को देखते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। बैठक के दोपहर में होने की संभावना है।

हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

ताजा जानकारी के अनुसार, जोशीमठ में घने बादल छा गए हैं। ऊपरी पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि, पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से 12 से 14 जनवरी के बीच जोशीमठ समेत पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

बारिश से बढ़ सकती है दरारें

बताया जा रहा है कि, भू-धंसाव के बाद बनीं दरारों में नमी और बढ़ सकती है। जिससे दरारें के गहराने की संभावना है। साथ ही पानी के नए स्रोत भी फूट सकते हैं।

यह भी पढ़े - Joshimath में घर पर लगे लाल निशान की दहशत, फफक कर रो रहे लोग

जोशीमठ संकट पर अमित शाह की लेंगे बैठक

जोशीमठ संकट पर केंद्र सरकार अलर्ट हो गई है। गृह मंत्रालय ने एक उच्चस्तरीय बैठक दोपहर में बुलाई है। गृह मंत्री अमित शाह के साथ इस बैठक में NDRF के अफसरों के साथ गृह सचिव व अन्य सुरक्षा अधिकारी शामिल होंगे। संभावना है कि, इस बैठक में जोशीमठ संकट को लेकर केंद्र कोई बड़ी राहत की घोषणा कर सकता है।

यह भी पढ़े - जोशीमठ के लोगों का दर्द : बार-बार मुड़कर देख रहे घर, मन में एक सवाल, अब लौटेंगे भी या नहीं