31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पोस्टर पर मचे बवाल के बीच मुश्किल में फिल्म Kaali, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

फिल्म काली के विवादित पोस्टर को लेकर बवाल के बीच अब ये फिल्म मुश्किलों में पड़ती जा रही है। लगातार इस मामले पर विवाद बढ़ रहा है। ये मामला राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भी पहुंच गया है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 5 Jul 2022, 11:55 AM IST

Kaali Poster Controversy Delhi Police IFSO Unit Files An FIR

Kaali Poster Controversy Delhi Police IFSO Unit Files An FIR

पोस्टर को लेकर विवादों में आई डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘काली’ अब मुसीबतों में घिरती नजर आ रही है। फिल्म ‘काली’ के पोस्टर पर हिंदू देवी को धूम्रपान करते और एलजीबीटीक्यू का झंडा थामे दिखाए जाने की वजह से इस पर विवाद गहराता जा रहा है। लेकिन अब ये मामले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंच चुका है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में बड़ा एक्शन लिया है। दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट ने एक FIR दर्ज की है। सोशल मीडिया पर इसका विरोध करने वालों का आरोप है कि फिल्म निर्माता धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रही हैं। इस बीच ‘गौ महासभा’ नामक संगठन के एक सदस्य ने कहा है कि उन्होंने दिल्ली पुलिस में इसकी शिकायत की है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आईएफएसओ इकाई ने ‘काली’ फिल्म से संबंधित एक विवादास्पद पोस्टर के संबंध में कार्रवाई करते हुए विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

इस मामले में IPC की धारा 153A और 295A के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। बता दें कि इस फिल्म के पोस्टर पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप भी लगा है।

यह भी पढ़ें - Alt News के मोहम्मद जुबैर ने पुलिस रिमांड को हाईकोर्ट में दी चुनौती, जानिए कब होगी होगी सुनवाई

दिल्ली पुलिस ने बताया कि, 'काली' के पोस्टर को लेकर दो शिकायतें मिलीं। इसमें से एक शिकायत की जांच आईएफएसओ (The Intelligence Fusion & Strategic Operations) कर रही है। ये यूनिट साइबर क्राइम का काम देखती है।

इसके तहत फिल्म की निर्माता और निर्देशक लीना मनिमेकलाई के खिलाफ आईपीसी 153A, यानी धर्म जाति के आधार पर भड़काना और आईपीसी 295A, यानी किसी वर्ग, धर्म की भावनाओं को आहत पहुंचाने का केस दर्ज किया है।

इसके अलावा नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट को मिली शिकायत पर नई दिल्ली पुलिस अभी जांच कर रही है। IFSO यूनिट के मुताबिक, जरूरत पड़ी तो ईमेल या नोटिस के जरिए डायरेक्टर से सम्पर्क किया जाएगा।

क्या बोलीं फिल्म की निर्माता लीना मणिमेकलाई?
इस फिल्म के पोस्टर पर उठे विवाद के बाद भी फिल्म की निर्माता लीना मणिमेकलाई के हौसले बुलंद हैं। एक दिन पहले उन्होंने पोस्टर पर मचे बवाल पर रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा कि, 'जब तक जिंदा हैं तब तक बेखौफ अपनी आवाज बुलंद करना जारी रखेंगी।'

मणिमेकलाई ने इस विवाद को लेकर एक लेख के जवाब में एक ट्विटर पोस्ट में तमिल भाषा में लिखा, ‘मेरे पास खोने के लिए कुछ नहीं है। जब तक मैं जीवित हूं, मैं बेखौफ आवाज बनकर जीना चाहती हूं। अगर इसकी कीमत मेरी जिंदगी है, तो इसे भी दिया जा सकता है।’

फिल्म देखेंगे तो 'लव यू लीना' हैशटैग करेंगे
‘फिल्म एक शाम टोरंटो शहर की सड़कों पर काली के टहलने के दौरान की घटनाओं के बारे में है। अगर वे फिल्म देखते हैं, तो वे ‘अरेस्ट लीना मणिमेकलाई’ के बजाय ‘लव यू लीना मणिमेकलाई’ हैशटैग लगाएंगे।’

ये है मामला
दरअसल, डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘काली’ के पोस्टर ने सोशल मीडिया पर विवादों का तूफान खड़ा कर दिया है। यह विवाद #ArrestLeenaMaManimeklai ‘अरेस्ट लीना मणिमेकलाई’ हैशटैग के साथ ट्रेंड कर रहा है।

यह भी पढ़ें - आपत्तिजनक पोस्ट को रीट्वीट करने, शेयर करने पर होगी जेल! जानिए क्या कहता है भारतीय कानून?