
MNM चीफ कमल हासन (सोर्स: ANI)
Kamal Haasan Petrol Diesel Price Hike: मक्कल निधि मैयम के चीफ कमल हासन ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों से टैक्स कम करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वेस्ट एशिया में चल रहे तनाव का असर आम लोगों पर पड़ रहा है, इसलिए सरकारों को राहत देने के लिए कदम उठाने चाहिए।
एक वीडियो संदेश में कमल हासन ने कहा कि सिर्फ आम जनता से ही बलिदान की उम्मीद नहीं की जा सकती, सरकारों को भी जिम्मेदारी उठानी होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सभी मुख्यमंत्रियों की (नेशनल समिट) बैठक बुलाने की अपील की।
कमल हासन ने सुझाव दिया कि पेट्रोल और डीजल पर लगने वाला VAT कम किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। साथ ही उन्होंने ट्रेन, मेट्रो और बस का किराया घटाने की भी मांग की, ताकि ज्यादा लोग सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें और निजी गाड़ियों पर निर्भरता कम हो।
अपडेट जारी है…
Updated on:
22 May 2026 08:53 pm
Published on:
22 May 2026 08:53 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
