27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्नाटक : असम सीएम बोले- मुस्लिम बेटियों को डॉक्टर, इंजीनियर बनाना है, बच्चा पैदा करने की मशीन नहीं

karnataka assembly elections 2023 : दक्षिण कन्नड़ जिले के उजिरे, बेलथांगडी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम सरमा ने कहा कि हमें यूनिफॉर्म सिविल कोड बनाना है। मुस्लिम बेटियों को डॉक्टर, इंजीनियर बनाना है, बच्चा पैदा करने की मशीन नहीं बनाना है।

2 min read
Google source verification
himanta biswa sarma

himanta biswa sarma

karnataka assembly elections 2023 : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस जमकर प्रचार प्रसार कर रही है। दोनों ही पार्टियां एक दूसरे पर आरोप और प्रत्यारोप का दौर जारी है। बीजेपी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे है। वहीं आज कांग्रस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी बीजेपी पर हमला बोला है। इसी कड़ी में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक रैली को संबोधित किया है। असम सीएम सरमा ने कहा कि वह मुस्लिम बेटियों को डॉक्टर और इंजीनियर बनाना चाहते है ना कि बच्चा पैदा करने वाली मशीन। इसके साथ ही उन्होंने यूनिफॉर्म सिविल कोड लाने के लिए भी कहा है। माना जा रहा है कि असम के मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद सियासी पारा चढ़ सकता है।


'यूनिफॉर्म सिविल कोड बनाएंगे'

सीएम सरमा ने शनिवार को दक्षिण कन्नड़ जिले के उजिरे, बेलथांगडी में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें यूनिफॉर्म सिविल कोड भी बनाना है। मुसलमान महिलाओं और बेटियों को देखिए। चार-चार बार शांदियां करनी पड़ रही हैं। ये कोई सिस्टम हो गया है। एक-एक पुरुष क्यों चार-चार बार शादियां करेगा? ऐसा नियम दुनिया में नहीं होना चाहिए। इसी वजह से यूनिफॉर्म सिविल कोड को लाना है और इस सिस्टम को बंद करना है।

यह भी पढ़ें- BJP के खिलाफ 'करप्शन रेट कार्ड' पर घिरी कांग्रेस, EC ने मांगा जवाब

'मुस्लिम बेटियों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाना है'

हिमंत सरमा ने कहा कि हमें यूनिफॉर्म सिविल कोड लाना है। मुस्लिम बेटियों को डॉक्टर, इंजीनियर बनाना है, बच्चा पैदा करने की मशीन नहीं बनाना है। सीएम सरमा ने बताया है कि कर्नाटक बीजेपी ने बोला है कि हमारी सरकार आएगी तो यूनिफॉर्म सिविल कोड लाने के लिए काम किया जाएगा। आपको बता देंकि यह पहली बार नहीं है जब असम के मुख्यमंत्री ने मुसलमान पुरुषों की कई शादियों पर सवाल उठाए हैं। पिछले साल दिसंबर में उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी मुस्लिम समुदाय के पुरुषों के कई पत्नियां रखने के खिलाफ है।

यह भी पढ़ें- कर्नाटक : हुबली में जमकर बरसीं सोनिया गांधी, BJP डकैती डालकर सत्ता हथियाने में माहिर