30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्नाटक बजट 2023-24 : सीएम बोम्मई का ऐलान रामनगर के रामदेवेरा बेट्टा में बनेगा भव्य राम मंदिर

Karnataka Budget कर्नाटक सीएम बासवराज बोम्मई ने आज अपना अंतिम बजट पेश किया। कर्नाटक बजट 2023-24 पेश करते हुए सीएम बासवराज बोम्मई ने एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कर्नाटक में एक बड़े राम मंदिर बनाने की घोषणा की। साथ ही किसानों को शून्य ब्याज दर पर ऋण देने का भी ऐलान किया। जानें और अहम घोषणाएं।

2 min read
Google source verification
karnataka_budget.jpg

कर्नाटक बजट 2023-24 : सीएम बोम्मई का ऐलान रामनगर के रामदेवेरा बेट्टा में बनेगा भव्य राम मंदिर

कर्नाटक सीएम बासवराज बोम्मई ने विधानसभा में अपना दूसरा कर्नाटक बजट 2023-24 पेश किया। उन्होंने तीन लाख रुपए के परिव्यय का बजट पेश किया। कर्नाटक मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने इस बजट में एक बड़ा ऐलान किया है। बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक के रामनगर जिले के रामदेवेरा बेट्टा में भव्य भगवान राम मंदिर बनाए जाने की घोषणा की है। सीएम बासवराज बोम्मई ने कहा कि, अगले 2 वर्षों में कर्नाटक सरकार ₹1,000 करोड़ के व्यय के साथ मंदिरों और मठों के व्यापक विकास और नवीनीकरण कार्य करेगी। कर्नाटक बजट 2022-23 में 2,65,720 करोड़ रुपए का था जो अब बढ़कर 3,09,182 करोड़ रुपए का हो गया है। राजकोषीय घाटे को 60,581 करोड़ रुपए पर रोक दिया गया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने बजट को किसान, मजदूर, गरीबों और महिलाओं का बजट बताया है। तो कर्नाटक कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को 'लायर इन चीफ' कहकर उपहास किया और इसे 'जुमला' बजट करार दिया। राज्य में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। बोम्मई ने राज्य का बजट पढ़ने में 2.40 घंटे का समय लिया। जिसके बाद सदन को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

राज्य ने 7.9 प्रतिशत की विकास दर दर्ज की

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने कहा कि, राज्य ने 7.9 प्रतिशत की विकास दर दर्ज की है। पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 2022-23 में सेवा क्षेत्र में 9.2 प्रतिशत और उद्योग क्षेत्र में 5.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 3.32 लाख रुपए हुई

सीएम बोम्मई ने कहाकि, पिछले चार वर्षों में प्रति व्यक्ति आय 2.04 लाख रुपए से बढ़कर 3.32 लाख रुपए हो गई है। 2021-22 की तुलना में जनवरी के अंत तक टैक्स कलेक्शन 21 प्रतिशत बढ़ा है।

बेंगलुरु सब अर्बन रेलवे प्रोजेक्ट के लिए 1,000 करोड़ रुपए के फंड की घोषणा

सरकार ने बेंगलुरु सब अर्बन रेलवे प्रोजेक्ट के लिए 1,000 करोड़ रुपए के फंड की घोषणा की है। केंद्र सरकार इस साल परियोजना के लिए 1,350 करोड़ रुपए मुहैया करा रही है। राज्य सरकार और रेल मंत्रालय बजट में परियोजना के क्रियान्वयन के लिए 15,767 करोड़ रुपए उपलब्ध करा रहे हैं।

सभी महिला कॉलेजों में होंगे योग प्रशिक्षण

छात्राओं की शारीरिक क्षमताओं और आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए राज्य के सभी महिला कॉलेजों में योग प्रशिक्षण होंगे। नई 'मुख्यमंत्री विद्या शक्ति' योजना के तहत, सरकारी प्री-यूनिवर्सिटी और स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले सभी छात्रों के लिए शुल्क माफ कर दिया गया है। इस योजना से लगभग 8 लाख छात्रों को लाभ होने वाला है। तीन साल का कोर्स पूरा करने के बाद बेरोजगार होने वाले स्नातकों को 'युवा स्नेही' योजना के तहत 2,000 रुपए की एकमुश्त वित्तीय सहायता मिलेगी।

किसानों को शून्य ब्याज दर पर ऋण

सीएम बोम्मई ने कहा, किसानों को शून्य ब्याज दर पर ऋण दिया जाएगा। अबतक किसानों को 3 लाख रुपए का लोन दिया जाता था, लेकिन अब लोन की राशि बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दी गई है। इसके साथ ही, फसलों के संरक्षण और भंडारण के लिए 175 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि अगले वित्तीय वर्ष में 30 लाख से अधिक किसानों को 25,000 करोड़ रुपए का ऋण वितरित किया जाएगा।

किसानों को 10,000 रुपए अतिरिक्त सब्सिडी मिलेगी

'किसान कार्ड' वाले किसानों को 10,000 रुपये अतिरिक्त सब्सिडी मिलेगी। बिना ब्याज की सीमा के ऋण राशि को 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया है।

यह भी पढ़े - बजट 2023 में ऐलान, अब KYC प्रोसेस को और आसान बनाएगी सरकार

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग