
Sunil Kanugolu Chief Advisor of Karnataka CM : कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को शानदार जीत मिली। अगले लोकसभा चुनाव से पहले देश की सबसे पुरानी पार्टी को इस जीत की आवश्यकता थी। कांग्रेस की इस सफलता के पीछे काम करने वाले चुनावी रणनीतिकार सुनील कानुगोलू को अब उनके मेहनत का इनाम मिला है। उन्हें कैबिनेट मंत्री के दर्जे के साथ सीएम सिद्दरमैया के मुख्य सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी है। अब से सीएम जो भी निर्णय लेंगे, उसमें इनकी भूमिका भी अहम होगी। ये पद मिलने के साथ ही उनका कद और बढ़ गया है। बता दें कि, सुनील कानुगोलू कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस के लिए चुनावी रणनीति बनाने से पहले भाजपा के लिए भी काम कर चुके हैं।
कर्नाटक में कांग्रेस की जीत में सुनील कानुगोलू की भूमिका
एक समय कर्नाटक में कांग्रेस का कैडर पूरी तरह शांत पड़ चूका था। जरुरत थी कुछ ऐसे कैम्पेन की जिससे इन्हें दोबारा खड़ा किया जा सके। इसके बाद सुनील कानुगोलू ही वो शख्स थे, जिन्होंने तत्कालीन भाजपा सरकार के खिलाफ रेट कार्ड जारी किया था। इसके अलावा उन्होंने पे-सीएम, 40 परसेंट कमीशन सरकार और 'क्राई पीएम' अभियान चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इससे पार्टी के जमीनी नेता सहित यहां के कैडर में जोश का संचार हुआ। पार्टी नेताओं की माने तो, कानुगोलू भाजपा के खिलाफ कांग्रेस के अभियानों जैसे रेट कार्ड जारी करना, पे-सीएम, 40 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार और प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा मोदी पर निशाना साधने के बाद 'क्राई पीएम' अभियान चलवाया। जिसका फाएदा कांग्रेस को खूब हुआ।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने सचिन की चुप्पी पर उठाए सवाल, पहलवानों के समर्थन में उतरे खेल जगत के कई दिग्गज
लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं
सीएम सिद्दरमैया के मुख्य सलाहकार के रूप में नियुक्त किए गए सुनील की रहन-सहन की बात करें तो वह काफी लो प्रोफाइल रहना पसंद करते हैं। दिखावे वाली दुनिया से तो सुनील काफी दूर हैं। मीडिया की चमक चमक उन्हें रास नहीं आती है। पर्दे के पीछे काम करना उन्हें ज्यादा अच्छा लगता है।
कई चुनावों में राजनीतिक दलों को जीत दिलाने के बाद भी सुनील कभी मीडिया के सामने नहीं आए। सुनील किसी भी सोशल साइट्स पर भी नहीं है। अपने व्हाट्सएप पर वह डीपी भी नहीं लगाते। यहां तक कहा जाता है कि उनकी इतनी कम फोटो सार्वजनिक है कि मीडिया वाले ज्यादातर की गलत तस्वीर लगा देते हैं।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस का चाणक्य : सुनील कानुगोलू, जिसने कर्नाटक में सत्ता दिलाई
Published on:
01 Jun 2023 12:31 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
