3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्नाटक चुनाव : कांग्रेस के हाथों में आए भाजपा के तुरुप के इक्के, आठ बड़े नेताओं ने छोड़ा भगवा का साथ

Karnataka Assembly Election 2023 कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जैसे जैसे पार्टियां अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर रही हैं। वैसे ही पार्टी में बगावत हो रही है। भाजपा के कई दिग्गजों ने टिकट न मिलने की वजह से पार्टी को छोड़ दिया। और नई पार्टी के संग किस्मत आजमाने लगे।

2 min read
Google source verification
congress_bjp.jpg

कर्नाटक चुनाव : कांग्रेस के हाथों में आए भाजपा के तुरुप के इक्के, आठ बड़े नेताओं ने छोड़ा भगवा का साथ

कर्नाटक विधानसभा चुनाव रोचक होता जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस में नूराकुश्ती जारी है। पर इस वक्त भाजपा की पेशानी पर बल पड़ गया है। वजह है कर्नाटक की जनता की नब्ज को समझने वाले आठ बड़े नेताओं ने भाजपा का साथ छोड़ दिया है। कुछ ने कांग्रेस का दामन थाम लिया तो कुछ जेडीएस में शामिल हो गए हैं। इन सभी नेताओं ने भाजपा पर आरोप लगाया कि, पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया और लगातार हमारी अनदेखी हो रही है। भाजपा से अपनी राहें जुदां करने वालों में दो बड़े नेता पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी है तो दूसरे पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार ने आज ही कांग्रेस ज्वाइन की है। जगदीश शेट्टार ने करीब 5 दशक तक भाजपा की सेवा की। लिंगायत समुदाय में जगदीश शेट्टार का बड़ा मान है। सबसे बड़ी बात है कि, जगदीश शेट्टार का लगभग 25 सीटों पर प्रभाव है।

भाजपा को छोड़ अन्य दलों में गए बागी

भाजपा ने कर्नाटक चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों की दो लिस्ट जारी की है। इन दोनों लिस्टों में इन आठ नेताओं का नाम नदारद था। इसका बदला इन नेताओं ने पार्टी छोड़कर दी। इन आठ नेताओं में जगदीश शेट्टार, लक्ष्मण सावदी, पूर्व विधायक डीपी नारीबोल, मंत्री एस अंगारा, विधायक एमपी कुमारस्वामी, विधायक रामप्पा लमानी, विधायक गुली हटी शेखर, एमएलसी शंकर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - बीदर रैली में राहुल गांधी बोले, OBC जनगणना पब्लिक करें पीएम मोदी पर गारंटी है करेंगे नहीं

लिंगायत समुदाय के बड़े नेता हैं जगदीश शेट्टार

जगदीश शेट्टार लिंगायत समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। और उनका कांग्रेस में शामिल होना पार्टी के लिए काफी फायदेमंद है। लिंगायत समुदाय के कर्नाटक में 18 फीसद मतदाता हैं। और वो सभी भाजपा समर्थक माने जाते हैं। पर शेट्टार का कांग्रेस में जाना भाजपा के लिए नुकसानदायक है। वे अकेले 20 से 25 सीटों पर असर डाल सकते हैं।

भाजपा के 12 सीटों पर नामों की घोषणा बाकी

भाजपा ने अभी तक कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 212 उम्मीदवारों की सूची जारी की है और बाकी की 12 सीटों पर नामों की घोषणा अभी बाकी है। कर्नाटक में 224 सीटों पर विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 10 मई को मतदान होगा। और नतीजों की घोषणा 13 मई को की जाएगी।

यह भी पढ़ें - कर्नाटक चुनाव : कांग्रेस ने जारी की 43 उम्मीदवारों की तीसरी सूची, भाजपा के बागी लक्ष्मण सावदी को दिया टिकट

Story Loader