Aero India-2023 : बेंगलुरु के येलहंका एयरफोर्स स्टेशन पर 13-17 फरवरी को होगा सबसे बड़ा एयर शो, रिहर्सल जारी
Aero Show India 2023: कर्नाटक के बेंगलुरु के येलहंका एयरफोर्स स्टेशन पर 13 से 17 फरवरी के बीच एयर शो एयरो इंडिया-2023 होगा। इस वक्त रिहर्सल चल रही है। इस एयर शो एयरो इंडिया-2023 के जरिए भारत एक बार फिर एयरोस्पेस सेक्टर में होने वाले बदलावों से रूबरू होने के लिए तैयार है। यह एयर शो हर दो साल में आयोजित किया जाता है। रक्षा मंत्रालय के आयोजित दो मुख्य रक्षा प्रदर्शनी में से एक एयरो इंडिया शो है। एयरो इंडिया का यह 14वां संस्करण है। 13 फरवरी को अपनी कर्नाटक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री बेंगलुरू में येलहंका के वायु सेना स्टेशन में एयरो इंडिया 2023 के 14वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले एयरो इंडिया शो का 13वां संस्करण 2021 में आयोजित किया गया था।