
Farooq Abdullah
Farooq Abdullah: जम्मू कश्मीर में आतंकी हमलों के स्त्रोत के रूप में पाकिस्तान (Pakistan) को एनसी प्रमुख फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) ने जिम्मेदार ठहराया है और उन्होंने उसे लगातार हो रहे हमलों को रोकने की चेतावनी भी दी है। फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि उन्हें अपने देश के सामने मौजूद समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। मैं उनसे आग्रह करता हूं कि वे इसे खत्म करें और मित्रता का रास्ता खोजें, अन्यथा समस्याएं पैदा होंगी। दरअसल, गुरुवार को बारामुल्ला (Baramulla) में आतंकियों ने एक सेना के वाहन को निशाना बनाया था। जिसमें दो सैनिक और दो नागरिकों की मौत हुई थी।
फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि राज्य में ये आतंकी हमले होते रहेंगे जब तक कोई उपयुक्त समाधान नहीं ढूंढ लेते। हम सभी इसके मूल परिचित हैं। आप जानते हैं कि वे कहां से आते हैं और यह तब नहीं रूकेगा जब तक इस परेशानी से बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं मिल जाता। मैं पिछले 30 साल से यह देख रहा हूं कि निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं। हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं बनने जा रहे हैं। तो वे ऐसा क्यों कर रहे हैं? हमारे भविष्य को बर्बाद करने के लिए, हमें और गरीब बनाने के लिए?
फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि हमारे कई साथी शहीद हो गए हैं, लेकिन यह हर साल जारी रहता है और आप जानते हैं कि इसके लिए कौन जिम्मेदार हैं। वे गलत सोचते हैं कि इससे उन्हें कश्मीर को पाकिस्तान में मिलाने में मदद मिलेगी। उन्होंने पाकिस्तान से हिंसा को रोकने और भारत के साथ दोस्ती का रास्ता खोजने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर वे कोई रास्ता नहीं निकालते हैं तो भविष्य बहुत मुश्किल होगा। उन्होंने अपने बेटे और सीएम उमर अब्दुल्ला की ओर से दिए गए बयान को दोहराते हुए कहा कि मैं उन लोगों के परिवार से माफी मांगता हूं जो घायल हुए और जो मारे गए।
फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि लोगों ने विधानसभा चुनाव में वोट दिया और अब लोगों के लिए विधानसभा काम करेगी। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि केंद्र सरकार पूर्ण राज्य का दर्जा देगी ताकि सरकार लोगों के लिए काम कर सके।
Updated on:
25 Oct 2024, 4:56 PM IST
Published on:
25 Oct 2024, 4:54 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.