
अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना (फोटो-IANS)
Kejriwal on ED: पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़े कई ठिकानों पर शनिवार सुबह ईडी (ED) की छापेमारी के बाद पंजाब की राजनीति गर्मा गई। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है। उन्हें इस मामले में गिरफ्तार भी कर लिया गया है। ईडी की टीम ने शनिवार सुबह दिल्ली, गुरुग्राम और चंडीगढ़ समेत कई जगहों पर एक साथ जांच की है। रेड की खबर के बाद से ही मामले ने तूल पकड़ा हुआ है, लेकिन गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक गलियारों में इस मामले को लेकर चर्चाें होने लगी हैं। इसी बीच AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इससे पहले भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बीजेपी पर निशाना साधा था।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आज सुबह से पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर पर ईडी की रेड चल रही है। मोदी सरकार आने के बाद से CBI और ED जैसी एजेंसियां भ्रष्टाचार रोकने की जगह विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर कार्रवाई कर रही हैं। नेताओं पर दबाव बनाया जाता है और उन्हें बीजेपी में शामिल होने के लिए मजबूर किया जाता है।” उन्होंने आगे कहा कि संजीव अरोड़ा के यहां हुई ईडी की कार्रवाई भी उसी तरह का कदम है।
दरअसल, ईडी ने शनिवार को100 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संजीव अरोड़ा से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की।
इससे पहले दिन में भी केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि पंजाब के लोगों को लगातार परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार राज्य के नेताओं को निशाना बनाने के लिए ईडी की छापेमारी करवा रही है और इसका उद्देश्य गलत काम उजागर करना नहीं बल्कि राजनीतिक दबाव बनाना है।
सोशल मीडिया X पर उन्होंने पोस्ट करते हुए मोदी की औरंगजेब से तुलना की थी। उनका कहना है कि जैसे औरंगजेब ने लोगों पर अत्याचार किया था और कब्जा किया था, उसी तरह मोदी जी बेईमानी से शासन करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं साथ ही बीजेपी में शामिल हो चुके नेता अशोक मित्त्ल का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उन रप ईडी का रेड पड़ी, जिसके बाद ही वह बीजेपी में शामिल हो गए।
ईडी के मुताबिक संजीव अरोड़ा की कंपनी पर फर्जी जीएसटी बिलों और एक्सपोर्ट के जरिए 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की मनी लॉन्ड्रिंग करने का आरोप है। जांच एजेंसी का कहना है कि दिल्ली की फर्जी कंपनियों के जरिए टैक्स में गलत फायदा लिया गया, जिससे सरकार को नुकसान पहुंचा। इससे पहले अप्रैल में भी ईडी ने गुरुग्राम, चंडीगढ़, लुधियाना और जालंधर में अरोड़ा और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी।
Published on:
09 May 2026 03:47 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
