30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना के बाद केरल में निपाह वायरस का प्रकोप, केन्द्र ने भेजी टीम

संक्रमित मरीज की आज मृत्यु हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि अब तक मृतक बालक से जुड़े 30 लोगों को निगरानी में रखा गया है और 17 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

2 min read
Google source verification

image

Sunil Sharma

Sep 05, 2021

nipah_virus_indian_hospitals.jpg

नई दिल्ली। केरल में बढ़ते कोरोना केसेज के बीच निपाह वायरस के मामले भी अब सामने आ रहे हैं। राज्य के कोझिकोड में एक 12 वर्षीय बच्चे की मृत्यु निपाह वायरस से होने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि बच्चे को तीन सितंबर को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। संक्रमित बच्चे की आज सुबह मृत्यु हो गई। बच्चे के माता-पिता तथा परिवार का क्वारेंटाइन किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि अब तक मृतक बालक से जुड़े 30 लोगों को निगरानी में रखा गया है और 17 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

केन्द्र सरकार ने इस संबंध में सहायता करने के लिए राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केन्द्र (NCDC) की एक टीम को केरल के लिए रवाना किया है। केन्द्र सरकार के सूत्रों के अनुसार बताया गया कि केरल के कोझीकोड में तीन सितंबर को निपाह वायरस का एक संदिग्ध केस सामने आया था। यहां पर एक 12 वर्षीय बच्चे को भर्ती करवाया गया था। उस बच्चे में इंसेफेलाइटिस और मायोकार्डिटिस के लक्षण मिले थे। उस बच्चे की आज सुबह मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें : भारत में लगातार बढ़ रहे कोरोना केस, 24 घंटे में 42 हजार से अधिक नए मामले

2018 में आया था पहला केस
भारत में निपाह वायरस (NIV) का पहला केस केरल के कोझिकोड में ही वर्ष 2018 में सामने आया था। उस समय 19 मई 2018 से एक जून 2018 के बीच मात्र 14 दिनों में ही इस बीमारी के चलते राज्य में 17 लोगों की मृत्यु हो गई थी।

चमगादड़ों से फैलता है निपाह वायरस
माना जा रहा है कि यह वायरस भी चमगादड़ों से फैला है। ऐसे चमगादड़ को फ्रूट बैट भी कहा जाता है जो फल खाते हैं और अपनी लार को फल पर ही छोड़ कर उसे भी प्रभावित कर देते हैं। जब ऐसे फल को किसी जानवर या व्यक्ति द्वारा खाया जाता है तो वह निपाह वायरस से संक्रमित हो जाता है।

यह भी पढ़ें : खतरनाक हो रहा कोरोना, 24 घंटों में 42 हजार से ज्यादा केस, 330 लोगों की मौत

ये हैं निपाह वायरस के लक्षण

Story Loader