30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus India Updates: खतरनाक हो रहा कोरोना, 24 घंटों में 42 हजार से ज्यादा केस, 330 लोगों की मौत

रोजाना कोरोना के मरीजों की संख्या का ग्राफ बढ़ता देख सभी की चिंता है बढ़ रही है। बीते 24 घंटे में कोविड-19 (Covid-19) के 42 हजार से ज्यादा नए मामले रिकार्ड किए गए है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 4 Sep 2021, 11:04 AM IST

coronavirus

coronavirus

coronavirus India Update : देश में महामारी कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामले बढ़ते ही जा रहे है। रोजाना कोरोना के मरीजों की संख्या का ग्राफ बढ़ता देख सभी की चिंता है बढ़ रही है। बीते 24 घंटे में कोविड-19 (Covid-19) के 42 हजार से ज्यादा नए मामले रिकार्ड किए गए है। इस दौरान वहीं 330 मरीजों ने अपनी जान गंवाई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 42 हजार 618 नए केस सामने आए हैं।


36 हजार 385 लोग ठीक हुए
स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना संक्रमण के 42 हजार 618 नए केस सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 330 मरीजों की मौत हुई है। कोरोना के नए मरीज मिलने के बाद अब देश में कुल संक्रमितों की संख्‍या 3 करोड़ 29 लाख 45 हजार 907 हो गई है। देश में पिछले 24 घंटों में 36 हजार 385 लोग ठीक हुए हैं। जिसके बाद ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर अब तीन करोड़ 21 लाख हो गई है।

यह भी पढ़ेंः Delhi: विधानसभा से लालकिले तक जाने वाली सुरंग अब आम लोगों के लिए खोलने की तैयारी, जानिए पूरा मामला

अबतक 4 लाख 40 हजार 225 लोगों की मौत
स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना से 4 लाख 5 हजार 681 एक्टिव केस हैं, जबकि 3 करोड़ 21 लाख 1 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। वहीं अब तक कोरोना से 4 लाख 40 हजार 225 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में अब तक 67 करोड़ 72 लाख 11 हजार 205 लोगों को वैक्‍सीन लगाई जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 58 लाख 85 हजार 687 लोगों को कोरोना वैक्‍सीन लगाई जा चुकी है।

यह भी पढ़ेंः Delhi Police Functioning: दिल्ली पुलिस में दिखेंगे बड़े बदलाव, जानिए सबकुछ

यह भी पढ़ेंः Delhi Police Functioning: दिल्ली पुलिस में दिखेंगे बड़े बदलाव, जानिए सबकुछ

केरल में 29 हजार से ज्यादा नए केस
केरल में बीते दिन कोविड-19 के 29 हजार 322 नए मामले सामने आए और 131 लोगों ने अपनी जान गंवाई। इस प्रकार से राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 41.51 लाख से अधिक हो गए। कोविड-19 से मरने वालों का आंकड़ा 21 हजार 280 पर पहुंच गया है। वहीं, महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना के 4 हजार 313 नए मरीज मिले। इस दौरान 92 संक्रमितों की मौत हुई। इसके बाद राज्य में कुल मामले 64 लाख 77 हजार 987 हो गए हैं और मृतक संख्या 1,37,643 पहुंच गई है।