6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केरल में CM पद को लेकर हचलत तेज, दिल्ली में सोनिया गांधी के आवास पर पहुंचे केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला

Kerala CM Race: केरल विधानसभा चुनाव 2026 में यूडीएफ की प्रचंड जीत के बाद कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर मंथन तेज हो गया है। केसी वेणुगोपाल, रमेश चेन्निथला और वीडी सतीशन के नाम चर्चा में हैं, जबकि अंतिम फैसला हाईकमान करेगा।

2 min read
Google source verification

केरल सीएम को लेकर सोनिया गांधी के आवास पर हलचल तेज (Photo-IANS)

Kerala Assembly Elections 2026: केरल में कांग्रेस नेतृत्व वाले गठबंधन को मिली प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर मंथन तेज हो गया है। बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर पहुंचे। पार्टी अब तक राज्य के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला नहीं कर पाई है।

मुख्यमंत्री पद की रेस में केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला के अलावा विपक्ष के नेता वीडी सतीशन का नाम भी प्रमुख दावेदारों में शामिल है।

कांग्रेस हाईकमान द्वारा लिया जाएगा फैसला

इससे पहले रमेश चेन्निथला ने कहा कि मुख्यमंत्री समेत सभी अहम फैसले कांग्रेस हाईकमान द्वारा लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि केरल में हमें शानदार जीत मिली है। पार्टी में कई वरिष्ठ नेता हैं, लेकिन जो भी फैसला हाईकमान करेगा, सभी उसे स्वीकार करेंगे।

सरकार गठन की प्रक्रिया हुई तेज

कांग्रेस ने सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पार्टी के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने 140 सदस्यीय विधानसभा में 102 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है।

सूत्रों के मुताबिक, पार्टी ने अजय माकन और मुकुल वासनिक को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है, जो नव-निर्वाचित विधायकों की राय लेकर मुख्यमंत्री के नाम पर सहमति बनाने का काम करेंगे।

वहीं, केसी वेणुगोपाल ने जीत के लिए जनता का आभार जताते हुए कहा कि केरल की जनता ने कांग्रेस और यूडीएफ गठबंधन पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि यह जीत राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में मिली है।

बता दें कि यूडीएफ की यह जीत राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव के रूप में देखी जा रही है। त्रिवेंद्रम रोड पर केसी वेणुगोपाल के पोस्टर लगाए गए हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि मुख्यमंत्री पद को लेकर अटकलें और तेज हो गई हैं।

UDF को मिली 102 सीटें

गौरतलब है कि 9 अप्रैल को हुए चुनाव के नतीजों में यूडीएफ ने 102 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस 63 सीटों के साथ गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। वहीं, उसकी सहयोगी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) को 22 सीटें मिली हैं। इसके अलावा वाम दल को 8 सीटों पर जीत मिली है।