28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kerala में Omicron का कहर, 24 घंटे में सामने आए डराने वाले आंकड़े

Kerala में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ रहा है। यहां ओमिक्रॉन वैरिएंट के नए मामले डराने वाले हैं। बीते 24 घंटे में केरल में 44 नए मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है। इसके साथ राज्य में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 107 पहुंच गई है। ऐसे में सरकार ने कहा है कि पैनिक होने की जरूरत नहीं है, लेकिन सार्वजनिक जगहों पर सावधानी बरतें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 31 Dec 2021, 5:41 PM IST

Kerala Omicron Tally Rises 44 New Cases Recorded In Last 24 Hours see full List

,,

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस ( coronavirus ) से जंग के बीच ओमिक्रॉन वैरिएंट ( Omicron Variant ) का खतरा बढ़ता जा रहा है। रोजाना ओमिक्रॉन के मामलों में तेजी से उछाल देखने को मिल रहा है। कुछ राज्यों में स्थिति और भी चिंताजनक बनी हुई है। इस बीच देश के दक्षिण राज्य केरल से बड़ी खबर सामने आ रही है। केरल ( Kerala ) में ओमिक्रॉन वैरिएंट का विस्फोट हुआ है। यहां बीते 24 घंटे में ओमिक्रॉन के 44 नए केस सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में कोरोना वायरस वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के कुल मामले 107 हो गए हैं। इस दौरान केरल के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सभी को अतिरिक्त सतर्क रहना चाहिए क्योंकि इन नए मामलों से कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने की संभावना है।

केरल में पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि 107 में से 29 व्यक्ति संयुक्त अरब अमीरात ( UAE ) से, 23 यूनाइटेड किंगडम से और अन्य विभिन्न देशों से आए थे। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक मामले एर्नाकुलम से हैं। यहां अब तक 37 केस सामने आ चुके हैं। इसके अलावा तिरुवनंतपुरम जिले में 26 मामले अब तक सामने आ चुके हैं।

यह भी पढ़ेँः देश में Omicron से पहली मौत, महाराष्ट्र में नाइजीरिया से लौटे शख्स ने गंवाई जान

राज्य में ओमिक्रॉन संक्रमितों की स्थिति

केरल में नए मामल-44
एर्नाकुलम -12
कोल्लम - 10
तिरुवनंतपुरम - 8
त्रिशूर - 4
कोट्टायम -2
पलक्कड़-2
मलप्पुरम -2
कन्नूर -2
अलाप्पुझा-1
इडुक्की -1

इन सब मामलों में 10 केस ऐसे हैं जो उच्च जोखिम वाले देशों से आने वाले लोगों में देखने को मिले हैं। वहीं 27 कम जोखिम वाले देशों से आए थे। इन लोगों के संपर्क में आने से सात लोग प्रभावित हुए जो ओमिक्रॉन पॉजिटिव पाए गए हैं।

यह भी पढ़ेँः कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच दो राज्यों में R Value ने पार किया दो का आंकड़ा, जानिए क्या है इसका मतलब

केरल सरकार ने ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच लोगों को आगाह किया है कि कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करें। यही नहीं सरकार ने कहा है कि जल्द पाबंदियों में भी इजाफा किया जाएगा।

नए साल और अन्य उत्सवों के दौरान सतर्क रहने और अत्यधिक सावधानी बरतने के निर्देश भी दिए गए हैं। सरकार का कहना है कि किसी भी तरह से पैनिक होने की जरूरत नहीं है। लेकिन सावधान रहना होगा।
राज्य की ओर से 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक चार दिनों के लिए रात के कर्फ्यू की घोषणा के एक दिन बाद नए मामले सामने आए हैं। सरकार के करीबी लोगों ने कहा कि अगर राज्य में ऐसे और मामले सामने आते हैं तो प्रतिबंधों को बढ़ाए जाने की संभावना है।