23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केतन मर्डर केस: बाली ट्रिप से पहले 6 लोगों में से सिर्फ केतन का चोरी हुआ था पासपोर्ट, ट्रिप कैंसल करना था साजिश का हिस्सा! पिता ने जताई आशंका

Lohagad Fort Murder Case: केतन अग्रवाल मौत मामले में नया खुलासा हुआ है। केतन के पिता ने दावा किया है कि बाली ट्रिप से पहले उनके बेटे का पासपोर्ट चोरी हो गया था। अब उन्हें शक है कि यह भी बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है।
2 min read
Google source verification

पुणे

image

Harshita Saini

Jun 23, 2026

Ketan Agrawal Murder Case

केतन मर्डर केस में पिता का खुलासा (Photo-IANS)

Ketan Agrawal Murder Case: पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत के मामले में उनके पिता विशाल अग्रवाल ने एक बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि फरवरी में केतन और सिया गोयल की सगाई हुई थी। 6 जून को चार लोग बाली घूमने जाने वाले थे, लेकिन ट्रिप से ठीक पहले केतन का पासपोर्ट गायब हो गया। विशाल अग्रवाल का कहना है कि बैग में रखा पैसा और बाकी लोगों के पासपोर्ट वगरह सब वहीं थे। आगे उन्होंने कहा कि उस समय परिवार ने इसे सामान्य घटना मानकर ज्यादा ध्यान नहीं दिया था, लेकिन अब उनका कहना है कि ट्रिप फेल होने के पीछे साजिश हो सकती है।

पहले भी ली थी जान लेने की कोशिश

केतन अग्रवाल के पिता विशाल अग्रवाल का कहना है कि 18 जून को हुई घटना से पहले भी उनके बेटे की जान लेने की कोशिश की गई थी। उनके अनुसार, बाली ट्रिप कैंसिल होने के बाद सिया 12 जून को केतन को लोहागढ़ किला घुमाने ले गई थी। वहां एक जगह सिया ने उसे धक्का दे दिया, लेकिन पीछे पेड़ होने की वजह से केतन बच गया। बाद में सिया ने कहा कि वहां सांप था और उसे बचाने के लिए उसने ऐसा किया था, इसलिए उस समय किसी को कोई शक नहीं हुआ। विशाल अग्रवाल का दावा है कि इसके कुछ दिन बाद उन्होंने फिर से लोहागढ़ जाने की जिद की। जबकि सिया का बर्थडे बनाने के लिए सबका महाबलेश्वर जाने का प्लान था। उन्होंने बताया कि उस समय सिया ने कहा कि वहां उसके दोस्त पार्टी करेंगे। इस वजह से उन्होंने वहां जाने की अनुमति दे दी लेकिन उसके बाद यह हादसा हो गया।

दोस्त के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम

केतन के पिता विशाल अग्रवाल का आरोप है कि घटना वाले दिन सिया का दोस्त चेतन चौधरी बाइक से लोहागढ़ किले पर पहुंचा था। उनका कहना है कि चेतन और सिया ने मिलकर पहले केतन पर किसी चीज से हमला किया और फिर उसे खाई में धक्का दे दिया। विशाल अग्रवाल ने कहा कि अगर सिया को यह शादी नहीं करनी थी, तो वह साफ मना कर सकती थी। ऐसे में परिवार बिना किसी विवाद के रिश्ता खत्म कर देता।

हादसे की कहानी पर कैसे हुआ शक?

18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले पर 26 वर्षीय केतन अग्रवाल की मौत को शुरुआत में एक हादसा माना गया था। सिया गोयल ने पुलिस को बताया था कि फोटो खिंचवाते समय केतन का पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में गिर गया। लेकिन जांच के दौरान पुलिस को उसकी कहानी पर शक हुआ। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक गर्मी के बावजूद हुडी पहनकर चेहरा छिपाते हुए दिखाई दिया। जांच में उसकी पहचान चेतन चौधरी के रूप में हुई। इसके बाद कॉल रिकॉर्ड और अन्य सबूतों के आधार पर पुलिस ने सिया गोयल और चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि दोनों ने मिलकर केतन की हत्या की साजिश रची थी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।