1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किंग चार्ल्स तृतीय का 6 मई को होगा राज्याभिषेक, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ लंदन रवाना, करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

Breaking News किंग चार्ल्स तृतीय का 6 मई को राज्याभिषेक होगा। इस राज्याभिषेक में भारत का प्रतिनिधित्व देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे। आज पांच मई को भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ लंदन के लिए रवाना हुए। वहां वे भारत सरकार की ओर से किंग चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक समारोह में हिस्सा लेंगे। भारतीय मूल ब्रिटिश सांसद व प्रसिद्ध कारोबारी लॉर्ड करन बिलिमोरिया ने बताया कि, राज्याभिषेक के बाद किंग चार्ल्स तृतीय भारत आ सकते हैं। अपडेट जारी है...

less than 1 minute read
Google source verification
jagdeep_dhankhar.jpg

किंग चार्ल्स तृतीय का 6 मई को होगा राज्याभिषेक, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ लंदन रवाना, करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

किंग चार्ल्स तृतीय का 6 मई को राज्याभिषेक होगा। इस राज्याभिषेक में भारत का प्रतिनिधित्व देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे। आज पांच मई को भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ लंदन के लिए रवाना हुए। वहां वे भारत सरकार की ओर से किंग चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक समारोह में हिस्सा लेंगे। भारतीय मूल ब्रिटिश सांसद व प्रसिद्ध कारोबारी लॉर्ड करन बिलिमोरिया ने बताया कि, राज्याभिषेक के बाद किंग चार्ल्स तृतीय भारत आ सकते हैं। किंग चार्ल्स तृतीय (King Charles III) यूनाइटेड किंगडम और 14 अन्य राष्ट्रमंडल क्षेत्र के राजा हैं। मां महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की 8 सितंबर 2022 में मृत्यु होने के बाद उन्हें राजा बनने का मौका मिला। 1952 से ड्यूक ऑफ कॉर्नवाल और ड्यूक ऑफ रोथेसे के रूप में, वह ब्रिटिश इतिहास में सबसे पुराने और सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले उत्तराधिकारी है। साथ ही, सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रिंस ऑफ वेल्स भी हैं। किंग चार्ल्स तृतीय 73 साल की उम्र में चार्ल्स ब्रिटिश सिंहासन ग्रहण करेंगे। वह ब्रिटिश सिंहासन ग्रहण करने वाले अब तक के सबसे उम्रदराज व्यक्ति हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड विलियम IV के पास था। जिन्होंने 64 साल की उम्र में सिंहासन ग्रहण किया।