11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘राहुल गांधी चर्चा से भाग नहीं सकते, गृह मंत्री का सामना करना होगा’, किरेन रिजिजू का कांग्रेस पर निशाना

Rahul Gandhi Kiren Rijiju Amit Shah Parliament Standoff: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह उनके सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हैं। संसद में जारी गतिरोध के बीच सरकार ने चर्चा की पेशकश की है।
2 min read
Google source verification
Kiren Rijiju hit out Rahul Gandhi .

संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी। (Photo- ANI)

Kiren Rijiju on Rahul Gandhi: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को एक बार फिर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अब उन्हें संसद से ‘भागना नहीं चाहिए’, क्योंकि गृह मंत्री अमित शाह उनके द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हैं।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू की यह टिप्पणी नीट पेपर लीक को लेकर हुए छात्र आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों के संसद मार्च पर हुई पुलिसिया कार्रवाई को लेकर आई है। इस मुद्दे को लेकर संसद में सरकार और विपक्ष के बीच टकराव जारी है। विपक्ष सरकार से इस मामले पर जवाब मांग रहा है। राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह से इस मामले पर जवाब देने की मांग की थी। अब सरकार ने इस मुद्दे पर चर्चा की पेशकश की है। चर्चा के बाद गृह मंत्री अमित शाह सरकार की ओर से जवाब देंगे।

किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘राहुल गांधी चर्चा से भाग नहीं सकते, उन्हें गृह मंत्री अमित शाह का सामना करना होगा। राहुल गांधी कई दिनों से गृह मंत्री अमित शाह से जवाब की मांग कर रहे थे। अब जब गृह मंत्री हर सवाल और हर मुद्दे का विस्तार से जवाब देने के लिए तैयार हैं, तो राहुल गांधी को चर्चा से भागना नहीं चाहिए।’

संसद की कार्यवाही में बना हुआ है गतिरोध

संसदीय कार्य मंत्री की टिप्पणी को मानसून सत्र के दौरान संसद में बने गतिरोध को खत्म करने की कोशिश माना जा रहा है। केंद्र सरकार ने इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा की पेशकश की है। चर्चा के बाद गृह मंत्री अमित शाह सरकार की ओर से जवाब दे सकते हैं।

हालांकि, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने और गतिरोध खत्म करने के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों को खारिज कर दिया है।

सोमवार को राहुल गांधी ने कहा था, ‘अमित शाह में संसद में आकर हमारे सामने खड़े होने का साहस नहीं है। पिछले 15 दिनों में उन्होंने यही दिखाया है। न नरेंद्र मोदी में और न ही अमित शाह में हिम्मत है… किसी की राय में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है। हम सिर्फ यह जानना चाहते हैं कि गोली चलाने का आदेश किसने दिया और अगर उन्होंने आदेश नहीं दिया, तो गृह मंत्रालय में किसने दिया? हम यह समझना चाहते हैं कि इसमें जिम्मेदारी तय होगी या इसे अक्षमता माना जाएगा?’

सरकार की ओर से की गई इस पहल के बाद अब सबकी नजर इस बात पर है कि प्रस्तावित चर्चा और अमित शाह का जवाब क्या संसद में जारी गतिरोध को खत्म करने में मदद कर पाता है।