12 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kisan Andolan: चंडीगढ़ की ओर कूच कर रहे किसान, पुलिस ने पंजाब बॉर्डर किया सील, कई किसान नेता हिरासत में

Kisna Andolan News: पंजाब में एसकेएम के चंडीगढ़ की ओर कूच जारी रहने के बीच किसान मजदूर संघर्ष समिति के नेता गुरबचन सिंह छाबा ने राज्य सरकार के हालात से निपटने के तरीके की कड़ी आलोचना की।

2 min read
Google source verification
चंडीगढ़ की ओर कूच कर रहे किसान

चंडीगढ़ की ओर कूच कर रहे किसान (File Image)

Kisan Andolan: पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में बुधवार को किसानों का धरना होना है। किसान अपनी लंबित मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले चंडीगढ़ की ओर कूच कर रहे हैं। किसानों के आंदोलन को देखते हुए प्रशासन ने बॉर्डरों को सील कर दिया है। किसानों की किसान नीति लागू करने और 6 फसलों पर एमएसपी की मांग है।

50 किसानों को लिया हिरासत में

मोहाली के अंब साहिब गुरुद्वारा में एकत्र हुए लगभग 50 किसानों को पुलिस ने हिरासत में हिरासत में लिया है। वहीं अमृतसर में भी काफी संख्या में किसान जुटे हैं। वहीं पंजाब बॉर्डर को चंडीगढ़ पुलिस ने सील कर दिया है।

चंडीगढ़ की सीमाओं पर पुलिस तैनात

चंडीगढ़ SP गीतांजलि खंडेलवाल ने कहा हमने चंडीगढ़ की सभी सीमाओं पर पुलिस को तैनात किया गया है और बैरिकेडिंग की गई है। सभी जगहों पर कड़ी जांच की जा रही है। हम रूट डायवर्जन के लिए प्रयास कर रहे हैं और हमारी कोशिश है कि लोगों को कम से कम असुविधा हो। लेकिन जहां भी हमें संदेह है कि हमारी जांच के कारण ट्रैफिक जाम हो सकता है, हमने ट्रैफिक रूट डायवर्ट कर दिया है।

मलोय पुलिस ने इन नेताओं को लिया हिरासत में

मलोय पुलिस ने किसान नेता मोहन सिंह दादूमजरा, मलविंदर पाल सिंह, रघुबीर सिंह को गिरफ्तार किया है। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता दिलावर सिंह और अमरीक सिंह पन्नू उनका हालचाल पूछने पुलिस स्टेशन पहुंचे। किसान आंदोलन से कैसे हिल गई सरकार, देखें वीडियो...

किसान नेता ने प्रदेश सरकार की कार्रवाई की आलोचना

पंजाब में एसकेएम के चंडीगढ़ की ओर कूच जारी रहने के बीच किसान मजदूर संघर्ष समिति के नेता गुरबचन सिंह छाबा ने राज्य सरकार के हालात से निपटने के तरीके की कड़ी आलोचना की।

बैठक छोड़कर गए थे सीएम मान

उन्होंने कहा पंजाब में भगवंत मान सरकार किसानों के साथ बैठक छोड़कर चली गई। हमने ऐसा सीएम पहली बार देखा है, जो किसानों के साथ बैठक बीच में ही छोड़ देता है। जो किसान नेताओं के घरों पर छापेमारी करवाता है, उन्हें उनके घरों में बंद करवाता है और कुछ अन्य को पुलिस थानों में बंद करवाकर उन्हें गिरफ्तार करवाता है। भगवंत मान सरकार किसानों के मानवाधिकारों का उल्लंघन करने के लिए केंद्र के हाथों में खेल रही है। लोग इसे कभी स्वीकार नहीं करेंगे।

किसान नेता ने गिरफ्तारियों की निंदा

वहीं किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने किसानों की गिरफ्तारी की निंदा की। उन्होंने राज्यव्यापी विरोध का आह्वान किया। उन्होंने कहा हम करीब 18 जिलों में कार्यक्रम करेंगे। अकेले अमृतसर में 21 जगहों पर हम भगवंत मान के पुतले जलाएंगे। आज का कार्यक्रम पूरे पंजाब में सैकड़ों जगहों पर किया जाएगा। आज का कार्यक्रम किसानों के मानवाधिकार उल्लंघन के खिलाफ है। इसे शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा। हमारी मांग है कि गिरफ्तार किए गए सभी किसानों को रिहा किया जाए।

यह भी पढ़ें- भ्रष्ट अधिकारियों के आगे नहीं झुकेगी Punjab सरकार, CM मान ने प्रदर्शनकारियों को दी चेतावनी