15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राज्यसभा में Amit Shah के संबोधन पर किस नेता ने क्या कहा, जानें

Parliament News: कांग्रेस ने अमित शाह पर 90 मिनट तक झूठ बोलने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में 90 मिनट तक भाषण दिया और अन्य भाजपा नेताओं ने भी भाषण दिया।

2 min read
Google source verification

Amit Shah speech in Rajya Sabha

Amit Shah speech in Rajya Sabha: राज्यसभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को भारत के संविधान की 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा विषय पर चर्चा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर जमकर हमला बोला। राज्यसभा में अमित शाह के संबोधन के बाद नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस ने अमित शाह पर 90 मिनट तक झूठ बोलने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में 90 मिनट तक भाषण दिया और अन्य भाजपा नेताओं ने भी भाषण दिया। लोकसभा में 'एक राष्ट्र एक चुनाव' की बात हुई लेकिन राज्यसभा में 'एक भाषण अनेक वक्ता' की स्थिति रही। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने 90 मिनट तक झूठ बोला। यह सिर्फ कांग्रेस पार्टी पर हमला था, यह भाषण नहीं था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में विपक्ष के नेता का अपमान किया। वहीं कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि अमित शाह का भाषण झूठ का पुलिंदा था।

गिरिराज सिंह ने कही ये बात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के राज्यसभा भाषण पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संविधान के दायरे में अपनी बात रखी। कांग्रेस के पास इसका कोई जवाब नहीं था। पूरा देश देख रहा था और कांग्रेस पार्टी ने अपने फायदे के लिए संविधान का दुरुपयोग किया। 

अमित शाह झूठ का प्रयोग करते हैं-दिग्विजय सिंह

कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने अमित शाह के संबोधन पर कहा कि उन्होंने कई बातें पंडित जवाहर लाल नेहरू के बारे में कही हैं जिसे उन्होंने प्रमाणित नहीं किया। अगर हम ऐसी बातें करते तो अध्यक्ष हमसे प्रमाणीकरण के लिए कहते। वे (अमित शाह) लगातार 'झूठ' शब्द का प्रयोग करते रहे जबकि वो एक असंसदीय शब्द है, अनेक डबल इंजन सरकारों में मुसलमानों के साथ अन्याय हो रहा है। जब भाजपा कहती है, 'सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास' तो फिर किस प्रकार से लोगों को चुन-चुन कर परेशान किया जा रहा है। गृह मंत्री जी का रटा-रटाया भाषण था। जो मुद्दे प्रधानमंत्री जी ने उठाए वही उन्होंने उठाए,  स्क्रिप्ट एक है, कोई नई बात नहीं थी।

‘अमित शाह ने जो बातें कही वो सब झूठ है’

राज्यसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा आज गृह मंत्री ने जो बातें कही वो सब झूठ है, एक तरफ वे इंदिरा गांधी के लिए शोक संवेदना व्यक्त करते हैं और दूसरी तरफ वे रोज इंदिरा गांधी, नेहरू और गांधी परिवार को अपशब्द कहते हैं। वे सारी झूठी बातों के सहारे लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। देश को एक अच्छी दिशा दिखाने के लिए वे कभी नहीं बोलते हैं इसलिए न कभी देश पर, न कभी जनता पर और न कभी युवाओं पर उनके भाषण का असर होगा।

यह भी पढ़ें- Samvidhan Par Charcha: राज्यसभा में बोले अमित शाह, जानें उनकी पांच बड़ी बातें