29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोलकाता में रिवॉल्वर दिखाकर 70 लाख की वसूली के आरोप में पूर्व पार्षद शम्स इकबाल गिरफ्तार

Shams Iqbal Arrested: कोलकाता में 70 लाख रुपये की कथित उगाही मामले में पूर्व पार्षद शम्स इकबाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शिकायतकर्ता को धमकाकर और हथियार दिखाकर यह रकम वसूली गई और बाद में भी और पैसे की मांग की गई।
2 min read
Google source verification
Shams Iqbal Arrested

कोलकाता में रंगदारी मामले में पूर्व पार्षद शम्स इकबाल गिरफ्तार (Ai Image)

Kolkata Extortion Case Shams Iqbal Arrested: कोलकाता में एक बड़े कथित उगाही मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व पार्षद शम्स इकबाल (Shams Iqbal) को गिरफ्तार किया है। यह मामला करीब 70 लाख रुपये की रंगदारी और जान से मारने की धमकी से जुड़ा बताया जा रहा है।

जून 2023 की एफआईआर से खुला मामला

पुलिस के अनुसार, यह मामला जून 2023 में दर्ज एक एफआईआर से जुड़ा हुआ है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि शम्स इकबाल, मोहम्मद फराज, फिरोज कुरेशी और उनके कुछ सहयोगियों ने आपसी मिलीभगत से शिकायतकर्ता से लगभग 70 लाख रुपये की अवैध वसूली की।

व्यवसाय चलाने के बदले मांगी गई रकम

आरोपों के मुताबिक, आरोपियों ने शिकायतकर्ता को उसके परिवार समेत गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी और इलाके में उसका कारोबार सुरक्षित रूप से चलाने के एवज में मोटी रकम की मांग की। भय और दबाव के चलते शिकायतकर्ता से यह राशि वसूले जाने का दावा किया गया है।

रिवॉल्वर दिखाकर धमकी देने का आरोप

मामले में यह भी आरोप सामने आया है कि घटना के दिन आरोपियों ने मौके पर रिवॉल्वर दिखाकर शिकायतकर्ता को डराया-धमकाया। पुलिस का कहना है कि पैसे मिलने के बावजूद आरोपियों ने कथित तौर पर और रकम की मांग जारी रखी, जिससे मामला और गंभीर हो गया।

कोलकाता पुलिस की कार्रवाई जारी

कोलकाता पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए पूर्व पार्षद शम्स इकबाल को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क और कथित उगाही रैकेट की गहराई से जांच कर रही है।

एक हफ्ते में दो गिरफ्तारी

सिर्फ एक हफ्ते में फिरहाद हकीम के दो करीबी सहयोगी गैर-कानूनी कामों के लिए गिरफ्तार हुए हैं। पहले उनके OSD कालीचरण गिरफ्तार हुए, और अब गार्डन रीच में उनके दाहिने हाथ माने जाने वाले शम्स इकबाल की गिरफ्तारी हुई है। उनके ममता बनर्जी का साथ छोड़ने के पीछे एक वजह है।

शम्स इकबाल फिरहाद हकीम का करीबी

शम्स इकबाल कोलकाता म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन के वार्ड नंबर 134 (गार्डन रीच/मटियाबुर्ज क्षेत्र) के पूर्व टीएमसी पार्षद थे और फिरहाद हकीम (कोलकाता के पूर्व मेयर) के बेहद करीबी माने जाते हैं। फिरहाद हकीम खुद उन्हें अपना बेटा जैसा बताते हैं, जबकि शम्स इकबाल उन्हें पिता की तरह मानते हैं।