29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु में टूट रही EPS की पार्टी AIADMK, एक और विधायक ने दिया इस्तीफा; जानें अब तक कितने MLA ने छोड़ी पार्टी

MR Vijayabhaskar Resigns: तमिलनाडु के पूर्व परिवहन मंत्री और करूर से विधायक एमआर विजयभास्कर ने AIADMK से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के साथ ही चुनाव के बाद पार्टी छोड़ने वाले विधायकों की संख्या छह हो गई है, जिससे एडप्पादी पलानीस्वामी की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
2 min read
Google source verification
AIADMK MLA Resigns

AIADMK विधायक एमआर विजयभास्कर ने दिया इस्तीफा (Photo-X)

Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव हारने के बाद एडप्पाडी के. पलानीसामी (EPS) की पार्टी AIADMK सियासी संकट से गुजर रही है। पार्टी के एक और विधायक एमआर विजयभास्कर ने इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद पार्टी छोड़ने वाले वे छठे विधायक बन गए हैं। लगातार विधायकों के जाने से पार्टी की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। 

सोमवार सुबह विजयभास्कर ने सचिवालय पहुंचर विधानसभा अध्यक्ष जेसीडी प्रभाकर को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

स्पीकर ने क्या कहा? 

विधायक विजयभास्कर का इस्तीफा स्वीकार करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा की कार्यवाही नियमावली के नियम 21 के तहत करूर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले माननीय विजयभास्कर ने व्यक्तिगत रूप से मुझे अपने पद से इस्तीफे का हस्तलिखित पत्र सौंपा है।

स्पीकर ने आगे कहा कि इस्तीफा वैध पाया गया और इसलिए उसे स्वीकार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा प्रस्तुत इस्तीफा पत्र नियम 22 के अनुरूप है और सभी औपचारिकताओं का पालन करता है। इसलिए मैं उनका इस्तीफा स्वीकार करता हूं।

राजनीतिक संकट से गुजर रही AIADMK 

बता दें कि विधानसभा चुनाव में हारने के बाद AIADMK राजनीतिक संकट से गुजर रही है। पार्टी अब तमिलनाडु विधानसभा में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। ऐसे में लगातार विधायकों के इस्तीफे पार्टी के लिए बड़ा झटका माने जा रहे हैं।

इससे पहले AIADMK के चार विधायक विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर सत्तारूढ़ TVK में शामिल हो चुके हैं। इसके अलावा दो सप्ताह पहले AIADMK छोड़ने वाले सी. विजयभास्कर ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि अभी तक उन्होंने किसी पार्टी का दामन नहीं थामा है। बताया जा रहा है कि सी. विजयभास्कर भी टीवीके में शामिल हो सकते हैं।

परिवहन मंत्री रह चुके हैं एमआर विजयभास्कर

बता दें कि एमआर विजयभास्कर दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता की सरकार में परिवहन मंत्री रह चुके हैं। वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में उन्हें करूर सीट पर DMK के वी. सेंथिल बालाजी से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, 2026 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने इसी सीट से वापसी करते हुए जीत दर्ज की।

क्या TVK में होंगे शामिल

हालांकि विजयभास्कर के इस्तीफा देने के बाद उनके टीवीके में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई है, क्योंकि पार्टी के चार विधायकों ने पहले इस्तीफा देकर विजय की पार्टी में शामिल हो गए थे। हालांकि अभी तक विजयभास्कर की तरफ से टीवीके में शामिल होने को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

प्रदेश की 7 सीटें हुई खाली

एमआर विजयभास्कर के इस्तीफे के बाद तमिलनाडु विधानसभा की सात सीटें खाली हो गई हैं। इनमें त्रिची ईस्ट सीट भी शामिल है, जिसे मुख्यमंत्री विजय ने छोड़ दिया था। दरअसल, विजय ने दो सीटों से विधानसभा चुनाव लड़ा था और दोनों ही सीटों पर जीत दर्ज की थी। ऐसे में उन्होंने एक सीट छोड़ी थी।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग