
पुणे केतन हत्याकांड मामले की जांच जारी है। (Photo-X @ag_Journalist)
Ketan Murder Case: पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस जांच में कई नए खुलासे सामने आए हैं। इसी बीच पुलिस ने बताया कि सिया ने केतन की हत्या क्यों की थी? पुलिस के अनुसार, आरोपी सिया ने बाली में होने वाले प्री-वेडिंग फोटोशूट और महाबलेश्वर में जन्मदिन सेलिब्रेशन के दौरान केतन अग्रवाल के साथ एक ही कमरे में ठहरने से बचने के लिए कई कोशिशें की थीं। इस कारण ही सिया ने 18 जून को केतन की हत्या की साजिश रची और पहले केतन का पोसपोर्ट भी गायब कर दिया।
पुलिस ने बताया कि सिया और केतन की शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो गई थी। शादी की तारीख और वेन्यू भी तय हो चुका था। 19 जून को सिया का जन्मदिन था और इस मौके पर महाबलेश्वर में होटल बुक कर सेलिब्रेशन करने की योजना थी।
पुलिस जांच में यह भी दावा किया गया कि इस दौरान सिया को केतन के साथ होटल के एक कमरे में ठहरना पड़ता, इसलिए सिया ने 18 जून को ही केतन की हत्या करने की साजिश रची थी।
मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि 6 जून को प्री-वेडिंग शूट के लिए केतन और सिया बाली जाने वाले थे। इसको रद्द करने के लिए सिया ने केतन का पासपोर्ट उसके बैग से निकाल लिया और गायब कर दिया। पासपोर्ट नहीं मिलने के कारण दोनों को यह यात्रा रद्द करनी पड़ी थी।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि सिया और चेतन ने केतन की हत्या की एक कैफे में बैठकर साजिश तैयार की थी। आरोप है कि इस दौरान दोनों ने यह योजना बनाई कि केतन को कहां ले जाना है और किस तरह से हमला करना है। इस वारदात को हादसा कैसे दिखाना है और शक होने पर कैसे बचना है।
वहीं पुलिस के अनुसार, लोहागढ़ किले से केतन को धक्का देने से 34 मिनट पहले आरोपी सिया और चेतन के बीच बातचीत हुई थी। पुलिस का मानना है कि इस आखिरी कॉल के दौरान ही सिया ने चेतन को किले की जगह और आस-पास कोई नहीं होने की जानकारी दी होगी। इसके बाद दोनों ने वारदात को अंजाम दिया है।
Updated on:
29 Jun 2026 11:53 am
Published on:
29 Jun 2026 11:53 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
