28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ketan Murder Case: पुलिस ने सिया और चेतन से आमने-सामने बैठाकर की पूछताछ, केतन की हत्या को लेकर हुए कई अहम खुलासे

Lohagad Fort Murder Case: रविवार को पुलिस आरोपी सिया और चेतन को लेकर लोहागढ़ किले पहुंची। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों से घटनास्थल पर क्राइम सीन रिक्रिएकन कराया।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Ashib Khan

Jun 28, 2026

Pune fort murder

केतन अग्रवाल और सिया गोयल (Photo- @X/ @azizkavish)

Ketan Murder Case: पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल ही लोहागढ़ किले से धक्का देकर हत्या करने के मामले में पुलिस जांच में कई खुलासे हुए है। पुलिस ने आरोपी सिया और प्रेमी चेतन को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की है। इस दौरान पुलिस को कई अहम जानकारी भी सामने आई है। पूछताछ के दौरान सामने आया है कि सिया और चेतन ने केतन को मारने से पहले मौके पर जाकर धक्का देने की प्रैक्टिस भी की थी।

इसके अलावा दोनों ने गूगल पर यह तक सर्च किया कि किसी व्यक्ति की हत्या किस तरह की जाए और लोहागढ़ किले की किस जगह से धक्का दिया जाए, जिससे व्यक्ति की मौत हो जाए और यह घटना दुर्घटना जैसी लगे। 

आमने-सामने बैठाकर हो रही पूछताछ

मामले में पुलिस ने बताया कि 18 जून की सुबह केतन अग्रवाल को लोहागढ़ किले पर धक्का देकर सिया और चेतन ने मार डाला। इस मामले में दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और आमने-सामने बैठाकर पूछताछ भी की जा रही है। 

आरोपियों को लेकर लोहागढ़ किले लेकर पहुंची पुलिस

रविवार को पुलिस आरोपी सिया और चेतन को लेकर लोहागढ़ किले पहुंची। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों से घटनास्थल पर क्राइम सीन रिक्रिएकन कराया। पुलिस अधीक्षक संदीप गिल ने कहा कि सिया और चेतन को उस जगह ले जाया गया, जहां केतन अग्रवाल के गिरने की घटना हुई।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपियों से यह समझने की कोशिश की कि वे किस रास्ते से मौके पर पहुंचे, किस स्थान पर खड़े थे, उन्होंने क्या-क्या किया और पूरी घटना किस तरह घटी। आरोपियों ने घटना से जुड़े कई महत्वपूर्ण विवरण भी पुलिस को बताए।

पुलिस ने बाइक की जब्त

वहीं पुलिस ने आरोपी चेतन चौधरी की बाइक भी जब्त कर ली है। पुलिस के मुताबिक, इसी बाइक का इस्तेमाल कर चेतन लोहागढ़ किला पहुंचा था। इसके अलावा, घटना वाले दिन पहना गया उसका हुडी और हेडफोन भी बरामद कर लिए गए हैं।

दिवाली पार्टी से शुरू हुई प्रेम कहानी

वहीं पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि चेतन और सिया की पहली मुलाकात दिवाली पार्टी के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों में धीरे-धीरे प्रेम संंबंध बन गए। इसी दौरान सिया के परिवार ने भी उसकी शादी के लिए लड़का ढूढना शुरू कर दिया था। 

इसके बाद केतन अग्रवाल का रिश्ता सिया के लिए आया। परिवार के दबाव और केतन के अमीर होने के कारण सिया ने शादी के लिए हां कर दी और फिर सगाई हो गई। 

हालांकि, चेतन के साथ प्रेम संबंध होने की वजह से सिया यह शादी नहीं करना चाहती थी। परिवार का खुलकर विरोध करने की बजाय दोनों ने केतन को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग