
अपने बच्चे की लालच में नाबालिग लड़की की दी बलि, आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक की तलाश में जुटी पुलिस
तांत्रिक के बहकावे में आकर बच्चे की लालच में एक व्यक्ति ने एक नाबालिग लड़की की बलि चढ़ा दी। सात साल की बच्ची का शव रविवार देर रात दक्षिण कोलकाता के तिलजला स्थित आरोपी के आवास से बरामद किया गया। यह नाबालिग लड़की उसके पड़ोसी की बेटी थी। जूट की बोरी में बंद शव पर उसके सिर समेत कई अंगों पर चोट के निशान थे। नाबालिग ल्ड़की की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम आलोक कुमार है। आरोपी बिहार का रहना वाला है। और कोलकाता में काम करता था। पूछताछ में आरोपी ने एक तांत्रिक के निर्देश पर बच्चे की बलि देने की बात कबूल की है। जिसने कहाकि, तांत्रिक ने बताया था कि, नाबालिग लड़की की बलि देने से उसे एक बच्चा मिलेगा। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, तांत्रिक भी बिहार का है। पुलिस की एक टीम सोमवार को उसे गिरफ्तार करने के लिए बिहार रवाना हो गई है। आरोपी से और पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के सामने आरोपी ने कुबूला अपना कारनामा
आरोपी ने पुलिस के सामने कबूल किया था कि, उसकी पत्नी का तीन बार गर्भपात हो चुका है। जिसके बाद उसने तांत्रिक से संपर्क किया। तांत्रिक ने बताया कि, एक उपाय है पर है बहुत कठिन। फिर उसने बताया कि, उसे नाबालिग लड़की की बलि देने होगी तभी उसे बच्चे की प्राप्ति होगी।
रविवार सुबह से लापता थी, देर रात शव मिला
मृतक लड़की के माता.पिता के अनुसार रविवार की सुबह उसे पास के कूड़ेदान में कूड़ा डालने के लिए भेजा गया था। और तभी से वह लापता थी। पुलिस को सूचित किया गया और पुलिस को संदेह हुआ कि, लड़की या उसके शरीर को बगल के किसी घर में छिपाया गया होगा। इलाके के सभी घरों में तलाशी अभियान चलाया गया और आखिरकार रविवार देर रात आरोपी के घर से शव बरामद किया गया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
स्थानीय जनता नाराज, पुलिस स्टेशन के सामने धरने पर बैठे
स्थानीय लोग इस घटना के संज्ञान में आने के बाद से नाराज हो गए और स्थानीय तिलजला पुलिस स्टेशन के सामने धरने पर बैठ गए हैं। आर आरोपियों को उनके हवाले करने की मांग की। स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा।
Updated on:
27 Mar 2023 04:46 pm
Published on:
27 Mar 2023 04:31 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
