13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नेताजी पर विवादित बयानों के बीच नया बवाल, कोलकाता में क्षतिग्रस्त मिली सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा, जांच में जुटी पुलिस

नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर विवादित बयानों के बीच कोलकाता के न्यू अलीपुर में उनकी प्रतिमा का दायां हाथ टूटा मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Rahul Yadav

Aug 13, 2026

Netaji Subhas Chandra Bose, Netaji Statue Vandalised, Netaji Statue Damaged, Kolkata Netaji Statue, Netaji Statue Kolkata, Subhas Chandra Bose Statue,

क्षतिग्रस्त मिली सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा (फोटो - X@tanvibose)

Netaji Statue Vandalised: स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को लेकर चल रहे राजनीतिक विवाद और सख्त चेतावनी के महज 24 घंटे के भीतर कोलकाता में एक गंभीर मामला सामने आया है। दक्षिण कोलकाता के न्यू अलीपुर इलाके में स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की एक प्रतिमा क्षतिग्रस्त हालत में मिली है। गुरुवार की सुबह प्रतिमा का दायां हाथ टूटा हुआ मिला। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि प्रतिमा को जानबूझकर नुकसान पहुंचाया गया या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है।

न्यू अलीपुर इलाके में प्रतिमा का दायां हाथ टूटा मिला

घटना दक्षिण कोलकाता के न्यू अलीपुर स्थित वार्ड नंबर 81 के एक प्रमुख तिराहे की है। गुरुवार सुबह जब स्थानीय निवासी वहां से गुजरे, तो उन्होंने देखा कि नेताजी की प्रतिमा का दायां हाथ टूटा हुआ है। सूचना मिलते ही कोलकाता पुलिस की वरिष्ठ टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी।

CCTV फुटेज खंगाल रही है कोलकाता पुलिस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है कि प्रतिमा को नुकसान कब और कैसे पहुंचाया गया। पुलिस आसपास की दुकानों और सड़कों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस अधिकारी यह भी जांच कर रहे हैं कि यह हरकत जानबूझकर की गई है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

बीजेपी ने जताया विरोध, जल्द गिरफ्तारी की मांग

घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। बीजेपी दक्षिण कोलकाता संगठनात्मक सचिव तारक बनर्जी ने कहा कि यह घटना इसलिए भी गंभीर है, क्योंकि मुख्यमंत्री ने नेताजी के अपमान को लेकर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी थी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की जल्द जांच करने और जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

विवादित बयानों और चेतावनी के बाद बढ़ी सरगर्मी

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब हाल ही में बीजेपी सांसद नागेंद्रनाथ राय (अनंता महाराज) द्वारा नेताजी और आजाद हिंद फौज को लेकर दिए गए विवादित बयान पर भारी बवाल मचा हुआ है। इस बयान के बाद प्रशासन ने नेताजी का अपमान करने वालों पर कड़ा रुख अपनाने की बात कही थी। वहीं राज्य सरकार ने अनंता महाराज से 'बंग विभूषण' सम्मान भी वापस ले लिया है।

इस पूरे घटनाक्रम के बीच स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले कोलकाता में प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिलने से राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि प्रतिमा को किस तरह और किन परिस्थितियों में नुकसान पहुंचा।