
Kolkata rape-murder case: पश्चिम बंगाल मेडिकल काउंसिल (डब्ल्यूबीएमसी) ने शनिवार को आर जी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के पूर्व विवादास्पद प्राचार्य संदीप घोष के करीबी तीन डॉक्टरों को निलंबित करने की घोषणा की। इन डॉक्टरों में बर्दवान मेडिकल कॉलेज के रेडियोडायग्नोसिस विभाग के पूर्व रेजिडेंट चिकित्सा अधिकारी (आरएमओ) अविक डे, पैथोलॉजी विभाग से जुड़े पूर्व वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टर बिरुपाक्षा बिस्वास, और मिदनापुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के जूनियर डॉक्टर मुस्तफिजुर रहमान मलिक शामिल हैं।
तीनों के खिलाफ घोष और सत्तारूढ़ दल के नेताओं के साथ अपनी निकटता का उपयोग अपने संबंधित कार्यस्थलों पर जूनियर डॉक्टरों को धमकाने और परेशान करने के आरोप हैं। पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग ने पांच सितम्बर को डे और बिस्वास को राज्य चिकित्सा सेवाओं से निलंबित करने की घोषणा की थी। इसके अलावा डे के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई है। बिस्वास के निलंबन का आदेश तब जारी किया गया जब उन्हें पूर्वी बर्दवान जिले के बर्दवान मेडिकल कॉलेज से दक्षिण 24 परगना जिले के काकद्वीप उप-विभागीय अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था।
इस बीच शनिवार को काउंसिल ने संदीप घोष को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया। वे वर्तमान में सीबीआई की हिरासत में हैं। वह अगले तीन दिनों के भीतर कारण बताओ नोटिस का कोई उत्तर नहीं देते हैं तो काउंसिल से उनका पंजीकरण रद्द किया जा सकता है।
Published on:
08 Sept 2024 09:24 am

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
