भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के अधीन आने वाले सेंट्रल पेंशन अकाउंटिंग ऑफिस ने एक बयान जारी किया है। इसमें पेंशनर्स से कहा कि उनको पता चला है कि फ्रॉडस्टर खुद को सेंट्रल पेंशन अकाउंटिंग ऑफिस, भीकाजी कामा प्लेस, नई दिल्ली का अधिकारी बताकर पेंशनधारकों से संपर्क करते हैं। ये लोग पेंशनर्स को व्हॉट्सएप (WhatsApp), ईमेल (Email), एसएमएस (SMS) के जरिए फॉर्म भेजते है और उसे भरने के लिए कहते हैं। इसके साथ ही धमकी भी देते है कि अगर वे इस फॉर्म को नहीं भरेंगे तो अगले महीने से पेंशन बंद हो जाएगी।