सीबीआई ने वित्तीय भ्रष्टाचार मामले में प्रभावशाली हस्तियों द्वारा सरकारी अस्पतालों में घटिया और नकली दवाओं की आपूर्ति की बड़ी साजिश और गिरोह (Fake medicine) का पर्दाफाश किया है। जांच के दौरान यह भी पता चला कि इसके पीछे राजनीतिक रूप से प्रभावशाली लोग शामिल हैं। सीबीआई आरजी कर अस्पताल में रेप-मर्डर और वित्तीय अनियमितता दो मामलों की अलग-अलग जांच कर रही है।