
नई दिल्ली। दिल्ली ( Delhi ) में यमुना नदी में बढ़ते प्रदूषण ( Yamuna River Pollution ) को लेकर नेताओं की बयानबाजी लगातार जारी हैं। इस बीच पूर्व आम आदमी पार्टी के सदस्य और कवि कुमार विश्वास ( Kumar Vishvas ) ने भी केजरीवाल सरकार ( Kejriwal Government ) पर तंज कसा है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के छह साल पुराना वीडियो साझा किया है।
2015 के इस वीडियो के जरिए उन्होंने यमुना में बढ़ते प्रदूषण को लेकर केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा है। इसके साथ ही विश्वास ने पंजाब में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी तीखा हमला बोला।
कुमार विश्वास ने यमुना में बढ़ते प्रदूषण के बीच दो ट्वीट किए। इन ट्वीट के जरिए उन्होंने अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथों लिया।
पहले ट्वीट में उन्होंने केजरीवाल का 6 वर्ष पुराना एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में केजरीवाल कहते सुनाई दे रहे हैं, 'आप हमें 5 साल दीजिए, 5 साल में यमुना को इतना खुबसूरत बना देंगे कि आप वहां बच्चों के साथ पिकनिक मनाने जाएंगे।'
वीडियो के साथ कैप्शन देते हुए विश्वास ने लिखा- "लघुकाय लंपट" को सुनिए। इतना फ्रॉड आदमी पृथ्वी पर कोई दूसरा नहीं होगा।
इसके अलावा विश्वास ने एक और ट्वीट साझा किया। इस ट्वीट में उन्होंने छठ पूजा के तहत यमुना में अर्घ्य देते श्रद्धालुओं की तस्वीर साझा करते हुए कमेंट किया।
उन्होंने लिखा- “भगीरथ जी स्वर्ग से गंगा, बादलों के जिस मार्ग से उतार कर लाए थे “लघुकाय-लंपट” जी,यमुना जी को उसी रास्ते दिल्ली ले आएं हैं, और वो भी “मुफ़्त” और हां, इस बार वायु-प्रदूषण की ज़िम्मेदारी हरियाणा के किसानों पर रहेगी, पंजाब वालों पर नहीं, क्यूंकि वहां कुछ महीनों में चुनाव हैं।”
Published on:
09 Nov 2021 05:20 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
