15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Latehar Road Accident: झारखंड में भीषण सड़क हादसा, ऑटो-कंटेनर की टक्कर में 7 लोगों की मौत

Latehar Accident: झारखंड के लातेहार में लुकुईया घाटी के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने पहले बाइक और फिर सवारी टेंपो को कुचल दिया। हादसे में करीब 7 लोगों की मौत और कई लोग घायल हुए हैं।
2 min read
Google source verification
Latehar Road Accident news

झारखंड में भीषण सड़क हादसा(फोटो-X/@sohansingh05)

Jharkhand Road Accident: झारखंड के लातेहार जिले में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के दिन भीषण सड़क हादसे में करीब सात लोगों की मौत हो गई। हादसा चंदवा थाना क्षेत्र में लोहरदगा-चंदवा मुख्य मार्ग पर लुकुईया घाटी के पास हुआ। तेज रफ्तार कंटेनर पहले एक बाइक से टकराया और इसके बाद यात्रियों से भरे सवारी टेंपो पर पलट गया। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की खबर के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

तेज रफ्तार कंटेनर ने पहले बाइक को मारी टक्कर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंटेनर लोहरदगा की ओर से आ रहा था। लुकुईया घाटी के पास कंटेनर अनियंत्रित हो गया और सड़क पर जा रही एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इसके बाद कंटेनर यात्रियों से भरे सवारी टेंपो के ऊपर पलट गया। कंटेनर के नीचे बाइक और टेंपो दोनों दब गए। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची।

हाइड्रा मशीन की मदद से हटाया गया कंटेनर

कंटेनर काफी भारी होने के कारण उसे हटाने के लिए हाइड्रा मशीन की मदद ली गई। काफी मशक्कत के बाद कंटेनर और क्षतिग्रस्त वाहनों के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया। घायलों को चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सांसंग से चपरी जा रहे थे टेंपो सवार

बताया गया है कि टेंपो में सवार लोग लातेहार थाना क्षेत्र के सांसंग इलाके से लोहरदगा के चपरी जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आने से यह हादसा हो गया। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने का काम शुरू किया, ताकि यातायात सामान्य किया जा सके।

हादसे की वजह की जांच जारी

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी में कंटेनर की तेज रफ्तार और उसके अनियंत्रित होने को हादसे की संभावित वजह बताया गया है। पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग