
11 July 2023 6:15 PM
Jammu Kashmir में आतंक पर NIA का बड़ा एक्शन, पांच जगहों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी
आतंक के खिलाफ लड़ाई में जम्मू कश्मीर में NIA इन दिनों एक्शन में है। लगातार सीमा पार से हो रही आतंकी गतिविधियों को जड़ से खत्म करने में यह एजेंसी जुटी हुई है। इसी क्रम में NIA ने आज मंगलवार को कश्मीर घाटी के अनंतनाग, शोपियां और पुलवामा में पांच इलाकों में छापेमारी की और बड़े पैमाने पर आपत्तिजनक डेटा वाले कई आधुनिक उपकरण को जब्त किया। NIA ने जिन नए आतंकी संगठनों पर छापेमारी की है उनमें उनमें द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF), यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट जम्मू एंड कश्मीर (ULFJ&K), मुजाहिदीन गजवत-उल-हिंद (MGH), जम्मू एंड कश्मीर फ्रीडम फाइटर्स (JKFF), कश्मीर टाइगर्स, PAAF और अन्य संगठन शामिल हैं। एनआईए के सूत्रों ने बताया की ये सारे संगठन पाकिस्तनी आतंकी संगठनों के लिए काम करते हैं। वहीं से इनकी फंडिग होती है।
11 July 2023 3: 25 PM
SC से केंद्र सरकार को बड़ा झटका, कहा- ED निदेशक का कार्यकाल तीसरी बार बढ़ाना अवैध
केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने आज बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के निदेशक संजय कुमार मिश्रा के कार्यकाल विस्तार को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने संजय मिश्रा को तीसरा कार्यकाल में विस्तार देने का आदेश रद्द कर दिया है। साथ ही अदालत ने कड़े लहजे में बताया की कार्यकाल विस्तार अवैध है। लेकिन दूसरी ओर कोर्ट ने सरकार को राहत देते हुए कहा कि ED और CBI डायरेक्टर का कार्यकाल 5 साल तक बढ़ाने का नियम सही है। अब जब सुप्रीम कोर्ट ने संजय कुमार मिश्रा की मिलने वाले विस्तार को अवैध बता दिया है तो उनका कार्यकाल 31 जुलाई को ही ख़त्म हो जाएगा।
11 July 2023, 12:34 PM
सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी को झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
करोड़ों रुपये की ठगी करने का आरोपी सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना पॉलोज को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका है। जस्टिस दिनेश कुमार शर्मा ने सह-आरोपी कमलेश कोठारी और बी. मोहन राज द्वारा दायर जमानत याचिका भी खारिज कर दी। पॉलोज़ वर्तमान में न्यायिक हिरासत में है। उसने जुलाई 2014 में चंद्रशेखर से शादी की थी। वह 05 सितंबर, 2021 से जेल में है।
11 July 2023, 10:00 AM
जम्मू-कश्मीर: NIA की आतंकी साजिश मामले में 5 स्थानों पर छापेमारी
जम्मू-कश्मीर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मंगलवार को आतंकी साजिश मामले में दक्षिण कश्मीर में 5 स्थानों पर छापेमारी की। NIA ने ये रेड जम्मू-कश्मीर में आतंक फैलाने वाले आतंकी संगठनों की साजिश का पर्दाफाश करने के लिए की थी। इस साल मई में एनआईए ने इस मामले में जम्मू-कश्मीर के बडगाम, शोपियां, पुलवामा, श्रीनगर और अनंतनाग जिलों में 13 स्थानों की तलाशी ली थी।
11 July 2023, 09:40 AM
दिल्ली में गई जगह बाढ़ की स्थिति
दिल्ली में भारी बारिश के कारण कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हुई। यमुना बाजार इलाके में लोगों के घरों में बाढ़ का पानी घुसने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली के ओल्ड रेलवे ब्रिज इलाके में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। पुल पर रेलवे और यातायात की आवाजाही रोक दी गई है।
Updated on:
11 Jul 2023 06:16 pm
Published on:
11 Jul 2023 10:34 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
