27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चंडीगढ़ क्लब में ब्लास्ट, Lawrence Bishnoi गैंग ने ली जिम्मेदारी, रैपर Badshah को दी धमकी

Badshah Club Blast: चंडीगढ़ में रैपर बादशाह के क्लब के बाहर आज सुबह धमाका हुआ है। ब्लास्ट की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) के गोल्डी बराड़ (Goldy Brar) और रोहित गोदारा (Rohit Godara) ने ली है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Akash Sharma

•

Updated: 26 Nov 2024, 4:27 PM IST

Lawrence Bishnoi Gang Chandigarh blast Badsha

Lawrence Bishnoi Gang Chandigarh blast Badsha

Badshah Club Blast: चंडीगढ़ में रैपर बादशाह के क्लब के बाहर आज सुबह धमाका हुआ है। पुलिस ने बताया कि चंडीगढ़ के सेक्टर-26 में रैपर बादशाह के सेविले बार और लाउंज और डी ओर्रा क्लब के बाहर धमाका हुआ। चंडीगढ़ में तड़के हुए धमाके की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) के गोल्डी बराड़ (Goldy Brar) और रोहित गोदारा (Rohit Godara) ने ली है। इन दोनों शूटर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए धमाके की जिम्मेदारी ली। सोशल मीडिया पोस्ट पर उन्होंने दावा किया कि जिस सिल्वर रेस्टोरेंट में धमाका किया गया है उसका मालिक रैपर बादशाह है।

दो नाइट क्लब में हुए धमाके

पोस्ट के जरिए दावा किया गया कि रेस्टोरेंट के मालिक को रंगदारी के लिए कॉल किया गया था लेकिन उसने रिसीव नहीं किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल के वीडियो में क्लब की टूटी हुई खिड़कियां देखी जा सकती हैं। ब्लास्ट की खबर मिलने के बाद चंडीगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जिस वक्त धमाका किया गया उस वक्त नाइट क्लब बंद थे। ऐसे में माना जा रहा है कि सिर्फ दहशत फैलाने के मकसद से ही इन धमाकों को किया गया।

ये भी पढ़ें: ‘हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें’- ISKCON पुजारी की गिरफ्तारी के बाद बांग्लादेश पर नाराज भारत