9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली में शराब तस्करी का खुलासा: 199 बोतल अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Delhi Illegal Liquor: दिल्ली में शराब तस्करी का भड़ाफोड़ हुआ है। दिल्ली पुलिस ने 199 बोतलों के साथ दो तस्करों को धर दबोचा है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Mar 08, 2026

delhi news

पूर्वी दिल्ली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार (इमेज सोर्स: एक्स)

Delhi Illegal Liquor Case Update: दिल्ली में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 199 बोतल अवैध शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस द्वारा की गई, जिससे इलाके में चल रहे अवैध शराब के कारोबार का खुलासा हुआ।

जांच में जुटी दिल्ली पुलिस

पुलिस के मुताबिक, पूर्वी जिले में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पांडव नगर औद्योगिक क्षेत्र की पुलिस टीम इलाके में गश्त और निगरानी कर रही थी। टीम में एएसआई कासिम, हेड कांस्टेबल सचिन कुमार और कांस्टेबल दिनेश शामिल थे। गश्त के दौरान पुलिस को संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिली, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 199 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

पुलिस को इस बात पर हुआ शक

दरअसल ये पूरी घटना बीते कल 7 मार्च 2026 की सुबह करीब 5 बजे की है। गश्त कर रही पुलिस टीम को दो लोग संदिग्ध हालत में दिखाई दिए। दोनों के पास सात पिट्ठू बैग और चार ट्रॉली बैग थे। शक होने पर पुलिस ने उन्हें रोका और बैग में रखे सामान के बारे में पूछताछ की, लेकिन वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

इसके बाद पुलिस ने बैग की तलाशी ली। जांच के दौरान बैगों से कुल 199 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। यह देखते ही पुलिस ने दोनों लोगों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान सूरज और सुनील के रूप में हुई।

पुलिस के मुताबिक, सूरज बिहार के मोतिहारी का रहने वाला है, जबकि सुनील रक्सौल इलाके का निवासी है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की है। दोनों के खिलाफ दिल्ली एक्साइज एक्ट, 2009 की धारा 33 के तहत दर्ज किया गया है।