7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Parliament Monsoon Session: छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, दोपहर 12 बजे तक कार्यवाही स्थगित

Lok Sabha Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र के 15वें दिन विपक्षी सांसदों ने राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज को लेकर संसद परिसर में जोरदार हंगामा और प्रदर्शन किया। विपक्ष के भारी हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं, कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव पेश किया और इस मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री से बयान देने तथा निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग की है।
2 min read
Google source verification
Lok Sabha adjourned till 12 noon.

लोकसभा (Photo- ANI)

Lok Sabha: संसद के मानसून सत्र का आज 15वां दिन है। विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में आज भी राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। वहीं, लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई, लेकिन विपक्ष के हंगामे के कारण इसे दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। कांग्रेस ने आज शुक्रवार लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव देकर छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर चर्चा की मांग की। कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने केंद्रीय गृह मंत्री से इस पूरे मामले पर बयान देने और न्यायिक जांच कराने की मांग की। इस दौरान विपक्ष ने राम मंदिर चंदा चोरी का मामला भी उठाया। वहीं, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रदर्शन कर रहे विपक्षी सदस्यों से महात्मा गांधी और डॉ. बी.आर. आंबेडकर से प्रेरणा लेने की अपील की।

ओम बिरला बोले- 'सदन चर्चा और संवाद के लिए है'

सदन में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा, 'सिर्फ भारत ही नहीं, पूरी दुनिया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के योगदान को स्वीकार करती है। दुनिया उनसे प्रेरणा लेती है, आपको भी उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। देश में लोकतंत्र को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए चर्चा, संवाद और अपने विचार सदन में रखें। प्रश्नकाल बेहद महत्वपूर्ण समय होता है।'

लोकसभा अध्यक्ष ने महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि सांसदों को अपनी बात सदन में चर्चा और संवाद के माध्यम से रखनी चाहिए।

उन्होंने कहा, 'बाबा साहेब आंबेडकर ने भी यही विचार रखा था कि यदि देश में लोकतंत्र को सशक्त और मजबूत बनाना है तो उसका मार्ग चर्चा और संवाद है। मैं आपसे हर बार आग्रह करता हूं, लेकिन आपका आचरण संसदीय मर्यादा के अनुरूप नहीं है। इस पर आपको आत्ममंथन करना चाहिए। सदन चर्चा और संवाद के लिए है, विशेष रूप से प्रश्नकाल के दौरान माननीय सदस्यों के महत्वपूर्ण प्रश्नों के लिए। मैं आपसे आग्रह करता हूं कि प्रश्नकाल चलने दें। आप सदन को चलने नहीं देना चाहते। आपका यह व्यवहार उचित नहीं है। कृपया अपनी-अपनी सीटों पर बैठें और प्रश्नकाल चलने दें। अब सदन की कार्यवाही आज दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित की जाती है।'

लोकसभा में आज पेश होंगे ये विधेयक

लोकसभा में आज सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास (संशोधन) विधेयक, 2026 तथा अन्य कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 पर विचार और पारित करने की प्रक्रिया प्रस्तावित है। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी राज्यसभा से पारित सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास अधिनियम, 2006 में संशोधन के लिए यह विधेयक सदन में पेश करेंगे। इसके अलावा, लोकसभा में कश्मीरी पंडित (उपाय, प्रतिपूर्ति, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन) विधेयक, 2025 पर भी चर्चा की जाएगी।

राज्यसभा की कार्यवाही भी कार्यवाही भी स्थगित

राज्यसभा की कार्यवाही आज शुक्रवार को 11 बजे शुरू हुई। तीस मिनट तक प्रश्नकाल चला, लेकिन इस दौरान विपक्ष के हंगामे के कारण सदन दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग