7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jharkhand Student Protest: जंतर-मंतर के बाद रांची में छात्रों को फ्री में खाना बांट रहे मोहम्मद जुनैद, विवादों के बीच बताया क्या करते हैं?

Mohammad Junaid: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों को मुफ्त खाना बांटकर चर्चा में आए मोहम्मद जुनैद अब रांची पहुंचे हैं। उन्होंने JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों का समर्थन किया और मुफ्त भोजन बांटने का ऐलान किया।
2 min read
Google source verification

रांची

image

Ashib Khan

Aug 07, 2026

Mohammad Junaid free food distribution protest

झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्रों को मोहम्मद जुनैद खाना बांट रहे है (Photo-PTI)

Jharkhand Student Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान चर्चाओं में आए मोहम्मद जुनैद अब रांची पहुंच गए है। उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों और युवाओं को फ्री में खाना बांटा था। इसी की तर्ज पर रांची में आंदोलन कर रहे छात्रों को मुफ्त खाना बांट रहे है। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों का भी समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि वह शाम को प्रोटेस्ट करने वालों के बीच वेज बिरयानी सर्व करेंगे।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का किया समर्थन

बता दें कि गुरुवार को मोहम्मद जुनैद रांची पहुंचे थे और प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि जैसे हम NEET प्रोटेस्ट के दौरान छात्रों के साथ खड़े थे, उनके लिए खाने और पीने के पानी का इंतजाम किया था, वैसे ही हम यहां भी कोशिश करेंगे। हम अभी आए हैं, इसलिए पहले हालात देखेंगे और फिर अपना सपोर्ट जारी रखेंगे। 

उन्होंने कहा कि JPSC और JSSC एग्जाम में छात्रों के साथ हो रहा अन्याय चिंता की बात है। हम कथित गड़बड़ियों की CBI जांच की मांग करते हैं। हम प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों की सभी मांगों का भी सपोर्ट करते हैं और सरकार से उन्हें जल्द से जल्द मानने की अपील करते हैं।

क्या काम करते हैं मोहम्मद जुनैद

इस दौरान मोहम्मद जुनैद ने मीडिया से बात करते हुए अपने काम का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मैं लॉ ग्रेजुएट हूं और गाजियाबाद में हमारे पास डेयरी है। जज बनने के लिए ज्यूडिशियरी की तैयारी कर रहे हैं।

CJP प्रदर्शन के दौरान वायरल हुए थे मोहम्मद जुनैद

बता दें कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के नेतृत्व में छात्रों ने परीक्षाओं में गड़बड़ी और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को मुफ्त में खाना बांटते हुए मोहम्मद जुनैद के सोशल मीडिया पर काफी वीडियो वायरल हुए थे। जिसकी लोगों ने तारीफ भी की। 

इसी बीच अचानक जुनैद और उनके परिवार को पुलिसिया पूछताछ भी सामना करना पड़ा। दरअसल, मुफ्त में खाना बांटने को लेकर पुलिस ने उनके परिवार वालों से पूछताछ की। इसके अलावा जुनैद से भी इस मामले को लेकर पूछताछ की। हालांकि बाद में पुलिस ने जुनैद को छोड़ दिया था।