23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छठ पर बड़ा तोहफा : LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, आज से नया रेट लागू

छठ के त्योहार से ठीक पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर 57 रुपए सस्ता हो गया है। एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कटौती के साथ ही दिल्ली से मुंबई तक इनके दाम घट गए हैं।

2 min read
Google source verification
lpg_cylinder_price7.jpg

देशभर में आज से छठ महापर्व की धूम है। इस खास मौके पर सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। पेट्रोलियम कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम कटौती की है। छठ के त्योहार से ठीक पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर 57 रुपए सस्ता हो गया है। एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कटौती के साथ ही दिल्ली से मुंबई तक इनके दाम घट गए हैं। नई कीमतों को आज से ही लागू हो गई है। इसके बाद 19 किलोग्राम वाले नीले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1775.50 रुपए हो गई है। बता दें कि वैसे तो ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को LPG की कीमतों में बदलाव करती हैं।


19 किलो वाले सिलेंडर के नए रेट

छठ महापर्व से पहले ही पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम घटना दिए है। इसके बाद ही दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 57.50 रुपए सस्ता हो गया है। अब राजधानी में 19 किलोग्राम वाले नीले कमर्शियल गैस सिलेंडर 1775.50 रुपए मिल रहा है। 1 नवंबर को इसकी कीमत 1833 रुपए थी। कोलकाता में इसकी कीमत अब 1885.50 रुपए, मु्ंबई में 1728 रुपए और चेन्नई में 1942 रुपए हो गई है। इससे पहले कोलकाता में यह 1943 रुपए, मुंबई में 1785.50 रुपए और चेन्नई में 1999.50 रुपए मिल रहा था।

यह भी पढ़ें- 2027 तक सभी को कंफर्म टिकट: समय सीमा भी तय, जानिए रेलवे का पूरा प्‍लान

15 दिन पहले ही बढ़े थे दाम

आपको बता दे कि सरकार ने 1 नवंबर को कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 101.50 रुपए की बढ़ोतरी की थी। उससे पहले अक्टूबर में कमर्शियल गैस सिलेंडर दिल्ली में 1731.50 रुपए, कोलकाता में 1839.50 रुपए, मुंबई में 1684 रुपए और चेन्नई में 1898 रुपए मे मिल रहा था। हालांकि घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम अगस्त के महीने से कोई बदलाव नहीं किया है।

यह भी पढ़ें- हाथ को मिलेगा साथ या खिलेगा कमल, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में 300 सीटों पर वोटिंग जारी