6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय

महाराष्ट्र में भारी जल संकट, Video देखेंगे तो समझ में आएगी पानी की कीमत

महाराष्ट्र के नासिक के हट्टीपाड़ा गांव में चल रहे जल संकट के कारण लोगों को काफी समस्याएं हो रही है। एक स्थानीय महिला ने बताया, हमारे गांव के कुएं में बहुत गंदा पानी है, पानी बहुत नीचे चला गया है। महिलाओं को पानी निकालने में बहुत समस्या हो रही है। बच्चे भी गंदा पानी पीकर बीमार पड़ रहे हैं। बीते कई दिनों से महाराष्ट्र के कुछ इलाकों से जल संकट छा गया है। ग्रामीणों को पानी लेने के लिए 70 फीट कुएं में उतरना पड़ रहा है। नासिक जिले के पेठ तालुका में गंगोदबारी गांव के सरपंच मोहन गवली ने बताया, हमारे गांव में लगभग 10 साल से पानी का यह संकट चल रहा है। महिलाएं अपनी जान जोखिम में डालकर इस कुएं में उतरती हैं, गिरने का डर हमेशा बना रहता है। वे (महिलाएं) रात में कई बार आती हैं।

Google source verification

image

Sanjay Kumar Srivastava

Jun 01, 2023