
CM-Deputy CM can take oath tomorrow in Maharashtra, Hemant Soren will stake claim to form government in Jharkhand today
Election Results 2024: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव (Maharashtra and Jharkhand) के शनिवार को नतीजे आ गए। महाराष्ट्र में BJP के नेतृत्व में महायुति ने प्रचंड बहुमत हासिल किया तो वहीं झारखंड में JMM गठबंधन ने 56 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी कर ली। महाराष्ट्र में CM चेहरे को लेकर अभी ऑफिशियल घोषणा नहीं की हुई है। हालांकि कयास लगाए जा रहे हैं कि महाराष्ट्र का अगला सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) होगें।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शाम 4 बजे रांची स्थित राजभवन जाएंगे और इस्तीफा देकर झारखंड में फिर से सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली JMM ने 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में 56 सीटों पर जीत हासिल की है।
महाराष्ट्र में नई सरकार का शपथग्रहण कल हो सकता है। कल मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम शपथ ले सकते हैं। ये समारोह राजभवन में होगा।
Published on:
24 Nov 2024 04:25 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
