
pm_modi_amit_shah
Mahashivratri 2022 : देशभर में आज महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि बेहद महत्वपूर्ण दिन है। आज सुबह से ही मंदिरों में भगवान शिव को जल चढ़ाने लिए भक्तों का तांता लग गया है। ऐसे में इस पर्व के मौके पर पीएम मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और दिग्गज नेताओं ने देशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई दी है और सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।
देवों के देव महादेव सबका कल्याण करें : पीएम मोदी
महाशिवरात्रि का पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, महाशिवरात्रि के पावन-पुनीत अवसर पर आप सभी को मंगलकामनाएं। देवों के देव महादेव सबका कल्याण करें। ओम नम: शिवाय।
महाशिवरात्रि की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई : अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी शुभ अवसर पर बधाई दी और हिंदी में ट्वीट किया, महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई। मैं देवाधिदेव महादेव से सभी के कल्याण और सभी की समृद्धि और समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं। देश। Om नमः शिवाय!
यह भी पढ़ें - ईशा फाउंडेशन 12 घंटे का मना रहा महाशिवरात्रि पर्व, 170 देशों के 1 करोड़ से भी ज्यादा लोग होंगे शामिल
भगवान शिव की कृपा सभी पर बनी रहे : नितिन गडकरी
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, नितिन गडकरी ने भी बधाई देने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सहारा लिया। गडकरी ने लिखा, अेाम नम: शिवाय॥ समस्त देशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान शिव जी की कृपा सभी पर बनी रहे।
यह भी पढ़ें - महाशिवरात्रि पर 120 साल बाद बन रहा है पंचग्रही योग, 5 राशि वालों की बदलेगी तकदीर
राहुल गांधी ने दी शिवरात्रि की शुभकामना
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी शिवरात्रि के मौके पर सभी को शुभकामनाए देते हुए लिखा-आप सभी को #महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।
योगी आदित्यनाथ ने की विश्व कल्याण की कामना
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी देशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर गोरखनाथ परिसर में विधि-विधान से देवाधिदेव महादेव का रुद्राभिषेक कर विश्व-कल्याण की कामना की।
पीयूष गोयल ने भी दी शुभकामनाएं
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी देशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने लिखा, भगवान भोलेनाथ की आराधना के पावन पर्व महाशिवरात्रि की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। बाबा विश्वनाथ सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, एवं आरोग्य का वरदान दें और भारत के नवनिर्माण में सभी को शक्ति एवं सामर्थ्य का आशीर्वाद प्रदान करें।
Published on:
01 Mar 2022 09:53 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
