22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / महाशिवरात्रि पर 120 साल बाद बन रहा है पंचग्रही योग, 5 राशि वालों की बदलेगी तकदीर

महाशिवरात्रि पर 120 साल बाद बन रहा है पंचग्रही योग, 5 राशि वालों की बदलेगी तकदीर

ज्योतिष अनुसार आमतौर पर पंचग्रही योग शुभ परिणाम देने वाला माना जाता है। लेकिन कभी-कभी इससे नकारात्मक परिणाम भी देखने को मिलते हैं। जब 5 ग्रह एक साथ एक राशि में होते हैं तब इस योग का निर्माण होता है। महाशिवरात्रि के दिन मकर राशि में मंगल, शनि, शुक्र, बुध और चंद्रमा एक साथ उपस्थित होंगे। इस योग से 5 राशि वालों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 1 Mar 2022, 9:25 AM IST

mahashivratri, mahashivratri 2022, maha shivratri 2022 date, maha shivratri 2022 fast, maha shivratri significance, महाशिवरात्रि 2022, zodiac sign, 1 march,

महाशिरात्रि पर 120 साल बाद बन रहा है पंचग्रही योग, 5 राशि वालों की बदलेगी तकदीर

महाशिवरात्रि (Maha Shivratri 2022) हिंदू धर्म का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। वैसे तो हर महीने में शिवरात्रि आती है लेकिन फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर आने वाली शिवरात्रि को सबसे खास माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव का प्राकट्य हुआ था। इसलिए शिव भक्त इस दिन को पूरी श्रद्धा के साथ धूमधाम से मनाते हैं। इस बार ये पर्व 1 मार्च दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। ये महाशिवरात्रि कई मायनों में खास होने वाली है। इस दिन पूरे 120 साल बाद पंचग्रही योग बनने जा रहा है।

मेष राशि: महाशिवरात्रि पर बनने वाले इस योग से आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। करियर में जबरदस्त तरक्की प्राप्त होगी। भाग्य का हर काम में साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त करने में आप सफल रहेंगे। आमदनी बढ़ेगी।

वृषभ राशि: आपके ये समय काफी अनुकूल साबित होगा। करियर में जबरदस्त तरक्की हासिल कर सकेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। किसी पुराने रोग से मुक्ति मिलने की संभावना है। भगवान शिव की आफ पर विशेष कृपा दृष्टि रहेगी। एक से अधिक माध्यमों से धन एकत्रित करने में आप सफल रहेंगे।

कर्क राशि: इस राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए शुभ संकेत मिल रहे हैं। हर काम में सुनहरी सफलता प्राप्त होती नजर आ रही है। आमदनी बढ़ेगी। एक से अधिक माध्यमों से धन एकत्रित करने में आप सफल रहेंगे। यात्रा से अच्छा धन मिलने के आसार हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मकर राशि: जो जातक नौकरी की तलाश में हैं उन्हें मनचाही नौकरी हासिल हो सकती है। करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कामकाज में अधिक मन लगेगा। बिजनेस शुरू करने की योजना बना सकते हैं।

मीन राशि: इस अवधि में आपकी कई इच्छा पूरी होती नजर आ रही है। धन लाभ के प्रबल आसार हैं। यात्रा से अच्छा धन एकत्र कर पायेंगे। नई योजनाओं से लाभ मिलेगा। बिजनेस वाले जातकों के लिए भी समय काफी शुभ दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, रुद्राभिषेक का तरीका, शिव मंत्र, कथा, आरती और सभी जरूरी जानकारी यहां