16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कनाडा के बाद अब पंजाब के बठिंडा में असामाजिक तत्वों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़ा, केस दर्ज

पंजाब के बठिंडा से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक पार्क में लगे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

2 min read
Google source verification
mahamata_gandhi_statue.jpg

Mahatma Gandhi Statue Vandalised in Punjabs Bathinda

अपने विचारों से पूरी दुनिया में सम्मान के साथ पूजित होने वाले महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़े जाने का एक मामला पंजाब से सामने आया है। पंजाब के बठिंडा जिले में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा को बुरी तरीके से खंडित कर दिया। इससे पहले कनाडा में भी महात्मा गांधी की एक प्रतिमा को तोड़ दिया गया था। कनाडा के बाद पंजाब में महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ की गई शर्मनाक हरकत से गांधीवादियों में निराशा है।

मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के बठिंडा जिले में स्थित रामा मंडी के एक सार्वजनिक पार्क में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा को अज्ञात बदमाशों ने कल रात तोड़ दिया। आज सुबह जब स्थानीय लोगों की नजर महात्मा गांधी की खंडित प्रतिमा पर गई तो स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद अज्ञात बदमाशों पर धारा 379, 427 के तहत मामला दर्ज किया है।

टोरंटो में स्थित हिंदू मंदिर में भी तोड़ी गई थी बापू की प्रतिमा-
रामा मंडी पुलिस स्टेशन के इंचार्ज हरजोत सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात असामाजिक तत्वों ने इस कृत्य को अंजाम दिया। बताते चले कि इससे पहले गुरुवार को कनाडा की राजधानी टोरंटो में महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़े जाने का मामला सामने आया था। टोरंटो के रिचमंड हिल में स्थित एक हिंदू मंदिर में स्थित महात्मा गांधी की एक बड़ी प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया था।

यह भी पढ़ेंः Shaheed Diwas 2022: सवा सौ साल जीना चाहते थे महात्मा गांधी, लेकिन...

कनाडा की घटना को लेकर भारतीय दुतावास ने जताई थी पीड़ा-
कनाडा वाली घटना को लेकर भारत ने गहरी पीड़ा व्यक्त की थी। टोरंटो स्थित भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया था कि हम महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़े जाने से व्यथित हैं। इस आपराधिक, बर्बर व नफरती कृत्य ने कनाडा के भारतीय समुदाय की भावनाओं को गहरा ठेस पहुंचाया है। हम इस घृणा अपराध की जांच के लिए कनाडा के अधिकारियों के संपर्क में हैं। कनाडा की घटना के बाद मात्र दो दिन बाद ही पंजाब में हुई घटना के पीछे खालिस्तानी सर्मथकों का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है।