
समलैंगिक विवाह के पक्ष में हैं ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी, उनकी राय जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान
समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने के लिए सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। जनता के बीच भी खुसपुसाहट हो रही है। दबी जुबान से ढेर सारे लोग इसके खिलाफ है तो कुछ लोग इसके समर्थन में झंडा बुलंद किए हुए हैं। तेजतर्रार टीएमसी नेता और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी समलैंगिक विवाह का समर्थन किया। उनके समर्थन लोग हैरान हैं। टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि, हर किसी को अपना जीवनसाथी चुनने का अधिकार है। इसके साथ ही केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा, सरकार इस मामले में गंभीर नहीं है। केंद्र जानबूझकर मामले में देरी कर रहा है। जहां तक केंद्र सरकार का सवाल है तो केंद्र सरकार समलैंगिक विवाह के खिलाफ है, और उसका मानना है कि, यह विचार अभिजात्य वर्ग की अवधारणा है।
प्यार की कोई धर्म या जाति नहीं होती
टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहाकि, केंद्र सरकार इसे जान-बूझकर लटका रही है। मुझे इस पर टिप्पणी का कोई अधिकार नहीं है, लेकिन मेरा मानना है कि हर किसी को जीवनसाथी चुनने, प्यार करने का अधिकार है। प्यार की कोई धर्म या जाति नहीं होती।
उम्मीद है सुप्रीम कोर्ट लोकाचार के पक्ष में सुनाएगा फैसला
अभिषेक बनर्जी ने कहा, यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसलिए मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा। पर अगर मैं एक पुरुष हूं और मैं एक पुरुष से प्यार करता हूं या फिर मैं एक महिला हूं और मैं एक महिला से प्यार करता हूं…तो इसमें गलत क्या है। मुझे उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट लोकाचार के पक्ष में फैसला सुनाएगा।
कोर्ट के फैसले का इंतजार, फिर हम बताएंगे
अभिषेक बनर्जी ने कहा, केंद्र इस मामले में टाल-मटोल करने की कोशिश कर रही है। इस मामले में मुझे भी लोगों की नब्ज जाननी पड़ेगी और मुझे पहले कोर्ट का फैसला देखना होगा। कोर्ट जो भी फैसला देगी, हम उसे जानेंगे और उसके बाद ही हम आपको बताएंगे।
समलैंगिक विवाह पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी
समलैंगिक विवाह पर सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के नेतृत्व में पांच जजों की एक संविधान पीठ सुनवाई कर रही है। इस पीठ में सुप्रीम कोर्ट के चीफ़ जस्टिस डॉ धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ के साथ अन्य चार जजों में जस्टिस संजय किशन कौल, जस्टिस एस रवींद्र भट्ट, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस हिमा कोहली हैं।
Updated on:
21 Apr 2023 10:40 am
Published on:
21 Apr 2023 10:38 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
