Same Sex Marriage समलैंगिक विवाह सही है या गलत। इसको मंजूरी देने या न देने के लिए सुप्रीम कोर्ट आज मंगलवार 18 अप्रैल को सुनवाई करेगा। इस मुद्दे को सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की संवैधानिक बेंच सुनेगी। केंद्र सरकार ने सोमवार को इसके विरोध में एक हलफनामा दायर किया है। और देश की सबसे बड़ी अदालत से गुहार की है कि, कोर्ट इस याचिका को सिरे से खारिज कर दे। सितंबर 2018 में सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यों की पीठ ने समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी से हटाने की अनुमति प्रदान की थी। कोर्ट ने कहाकि, आपसी सहमति से दो वयस्कों के बीच बनाए गए समलैंगिक संबंधों को अब अपराध नहीं माना जाएगा। इसके बाद समलैंगिक विवाह को मान्यता देने की सुगबुगाहट शुरू हो गई। और समलैंगिक विवाह को मान्यता देने के लिए सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाएं दायर की गई। 13 मार्च को चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने इस मामले को पांच जजों की संवैधानिक बेंच को ट्रांसफर कर दिया था।