
भाजपा (BJP) नेता राजीव चंद्रशेखर (Rajeev Chandrasekhar) के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव (US Presidential Election) जितने वाले डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की दोस्ती दुनिया के लिए फायदेमंद साबित होगी। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस (Congress) के रवैए को निराशाजनक करार दिया। कांग्रेस नेता मणि शंकर अय्यर (Mani Shankar Aiyar) ने डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने पर निराशा जाहिर की। इस पर राजीव चंद्रशेखर ने कहा, मणि शंकर अय्यर और राहुल गांधी के राजनीतिक जीवन में सिर्फ निराशा ही निराशा है। क्योंकि वह चाहते हैं कि पाकिस्तान आगे बढ़े, चीन के साथ एमओयू हो। वह चाहते हैं कि हमारे लोकतंत्र के विरुद्ध जो ताकतें हैं, उनको आगे बढ़ाया जाए। अमेरिका के लोगों ने उनके लोकतंत्र के अनुसार अपने नेता को चुना है।
राहुल गांधी और मणि शंकर अय्यर को पेट में दर्द हो रहा है। वह दर्द को कम करने के लिए दवाई खा सकते हैं। वहां के लोगों का हक है कि वह किसको चुने। मुझे लगता है कि हमें यह सब जानना चाहिए कि दुनिया के दो ताकतवर लोकतंत्र है भारत और अमेरिका। यहां दो लीडर हैं नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप।
इनकी दोस्ती की वजह से दुनिया को इसका फायदा होगा। बीते तीन से चार साल से शांति अमन खो सी गई थी। मिडिल ईस्ट में युद्ध की वजह से हमें भी फर्क पड़ा है। पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली। दोनों नेता मिलकर समस्या का समाधान निकालेंगे। जिससे दुनिया को फायदा होगा। मणि शंकर अय्यर और राहुल गांधी न तो पेट्रोल का दाम भरते हैं और न ही उन्हें इसकी खरीदारी करनी पड़ती है।
जम्मू कश्मीर में धारा 370 को बहाल करने के लिए एक प्रस्ताव पास हुआ है। इस पर भाजपा नेता ने कहा, हम सब जानते हैं कि नेशनल कॉन्फ्रेंस उनके वोट बैंक के लिए यह नाटक कर रहे हैं। हम सब जानते हैं और नेशनल कॉन्फ्रेंस के लोग भी जानते हैं कि आर्टिकल 370 की जो कहानी है वह खत्म हो चुकी है। 65- 70 साल से जम्मू कश्मीर को यह तीन परिवार प्राइवेट लिमिटेड कंपनी जैसे चला रही थे। वह दिन चले गए हैं। यहां की सरकार आज जम्मू और कश्मीर के लोगों की उन्नति और प्रगति के लिए काम करे तो अच्छा होगा।
Updated on:
7 Nov 2024, 3:30 PM IST
Published on:
7 Nov 2024, 3:30 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.