11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

माणिक साहा ही होंगे त्रिपुरा के मुख्यमंत्री, BJP विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला

BJP विधायक दल की बैठक में माणिक साहा को BJP विधायक दल का नेता चुन लिया गया है, जिसके बाद सभी अटकों पर विराम लग गया है। माणिक साहा ही त्रिपुरा के मुख्यमंत्री होंगे।

2 min read
Google source verification
manik-saha-will-be-cm-of-tripura-decision-was-taken-in-bjp-legislature-party-meeting.png

Manik Saha will be CM of Tripura, decision was taken in BJP Legislature Party meeting

माणिक साहा को फिर से त्रिपुरा का मुख्यमंत्री चुना गया है। सोमवार यानी आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक दल की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया, जिसके बाद माणिक साहा का त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरा कार्यकाल होगा। भाजपा के एक प्रवक्ता ने बैठक के बाद मीडियो को संबोधित करते हुए बताया कि माणिक साहा को पार्टी के सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से समर्थन दिया है। त्रिपुरा में भाजपा ने 60 सदस्यों की विधानसभा में 32 सीटों पर जीत हासिल करके स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। जबकि BJP की सहयोगी पार्टी इंडिजीनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (IPFT) को मात्र 1 सीट पर जीत हासिल हुई है।

इससे पहले ऐसी अटकलें थीं कि साहा, जिन्हें पिछले साल बिप्लब कुमार देब की जगह मुख्यमंत्री बनाया गया था, उनकी जगह पर BJP केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक को मुख्यमंत्री बनाएगी।

8 मार्च को नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे माणिक साहा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार माणिक साहा 8 मार्च को नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार यानी कल शाम को अगरतला पहुंचेगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के कई अन्य बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

उन्नत त्रिपुरा, श्रेष्ठ त्रिपुरा के लिए करेंगे काम
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद माणिक साहा ने ट्वीट करते हुए कहा कि मुझे विधायक दल का नेता चुनने के लिए मैं सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। पीएम नरेंद्र मोदीके मार्गदर्शन में हम 'उन्नत त्रिपुरा, श्रेष्ठ त्रिपुरा' के निर्माण के लिए मिलकर काम करेंगे और सभी वर्गों के लोगों का कल्याण सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढ़ें: 'हमारी त्रिमूर्ति के साथ जनता का विश्वास और आशीर्वाद', पूर्वोत्तर राज्यों के नतीजों पर बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग