
सीएम एन बीरेन सिंह का ऐलान, मणिपुर हिंसा के दोषी का पता करने को जल्द होगी उच्चस्तरीय जांच
मणिपुर मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने मणिपुर हिंसा पर एक बड़ा ऐलान किया। मणिपुर सीएम एन बीरेन सिंह ने कहाकि, हिंसा भड़काने वाले व्यक्ति व समूह का पता लगाने के लिए जल्द से जल्द एक उच्चस्तरीय जांच की जाएगी। मणिपुर सीएम एन बीरेन सिंह ने आगे कहाकि, 3 मई की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में लगभग 60 निर्दोष लोगों की जान चली गई, 231 लोगों को चोटें आईं और लगभग 1700 घर जल गए। मैं लोगों से राज्य में शांति की अपील करता हूं। फंसे हुए लोगों को उनके संबंधित स्थानों तक पहुंचाने का काम शुरू हो गया है। इससे पूर्व सुप्रीम कोर्ट ने मणिपुर में जातीय हिंसा में आदिवासियों की हत्या की जांच एसआईटी से कराने की मांग करने वाली मणिपुर ट्राइबल फोरम की याचिका पर सुनवाई करते हुए सोमवार को केंद्र सरकार से कहा कि, वह राहत शिविरों, विस्थापितों के पुनर्वास और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा पर ध्यान दे।
कर्फ्यू में ढील दी गई, 5 लाख रुपए मुआवजा देगी सरकार
मणिपुर CM एन बीरेन सिंह ने कहाकि, लोगों को जरूरी सामान खरीदने के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई है। मृतकों के परिवार के लिए 5 लाख रुपए, गंभीर चोट से घायल लोगों के लिए 2 लाख और गैर-गंभीर चोट के लिए 25 हजार रुपए तथा जिनके घर जले हैं उन्हें 2 लाख रुपए तक का मुआवजा दिया जाएगा।
अब तक 20,000 फंसे लोगों को निकाला गया
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने आगे कहाकि, अब तक 20,000 फंसे हुए लोगों को निकाला जा चुका है। करीब 10,000 लोग अब भी फंसे हुए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह घटना के दिन से लेकर आज तक स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने केंद्रीय बलों की कई कंपनियां भी भेजी हैं।
Updated on:
08 May 2023 07:41 pm
Published on:
08 May 2023 07:32 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
